kar mere haq men koii dua main udaas hooñ | कर मेरे हक़ में कोई दुआ मैं उदास हूँ

  - Viru Panwar

कर मेरे हक़ में कोई दुआ मैं उदास हूँ
आ और मुझे गले से लगा मैं उदास हूँ

उस ने तो मुझ से पूछ लिया था मेरा मिज़ाज
लेकिन मैं ही ये कह न सका मैं उदास हूँ

क्या फ़ायदा है रोने का अब मेरी मौत पे
मैंने तुम्हें बताया तो था मैं उदास हूँ

  - Viru Panwar

More by Viru Panwar

As you were reading Shayari by Viru Panwar

Similar Writers

our suggestion based on Viru Panwar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari