shahar men jab janab hote the | शहर में जब जनाब होते थे

  - Viru Panwar

शहर में जब जनाब होते थे
काँटे भी तब गुलाब होते थे

हुई उस दौर में मोहब्बत जब
दिलों पे भी नक़ाब होते थे

जिन दिनों हम पसंद थे उस की
उन दिनों ला-जवाब होते थे

यूँँ न कर अब हमें नज़र-अंदाज़
हम कभी तेरा ख़्वाब होते थे

बस वही आए औरतों को पसंद
मर्द जो कामयाब होते थे

उस की आँखों में थे वो मंज़र जो
देखने से ख़राब होते थे

  - Viru Panwar

More by Viru Panwar

As you were reading Shayari by Viru Panwar

Similar Writers

our suggestion based on Viru Panwar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari