yahaañ dhyaan sab ka udhar hota hai | यहाँ ध्यान सब का उधर होता है

  - Viru Panwar

यहाँ ध्यान सब का उधर होता है
कि वो ख़ूबसूरत जिधर होता है

तेरे हुस्न से ज़्यादा लोगों पे अब
मेरी सादगी का असर होता है

नहीं होता हैरान दिल ये मेरा
उसे देखते ही मगर होता है

हुआ जौन को पढ़ के मालूम ये
कि ख़ुशबू का भी इक कलर होता है

मेरे चेहरे को देख कर सोच ले
जुदाई का कितना असर होता है

  - Viru Panwar

More by Viru Panwar

As you were reading Shayari by Viru Panwar

Similar Writers

our suggestion based on Viru Panwar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari