use jis se bhi shiddat kii mohabbat hai | उसे जिस से भी शिद्दत की मोहब्बत है

  - Viru Panwar

उसे जिस से भी शिद्दत की मोहब्बत है
मुझे उस नाम के लड़कों से नफ़रत है

धड़कता है मेरे सीने में उस का ग़म
मुझे ये साँस लेना भी अज़िय्यत है

बहुत ही क़ीमती है यूँँ तो मेरा वक़्त
मगर तेरे लिए फ़ुर्सत ही फ़ुर्सत है

बताया मैंने मेरे शे'रों में जितना
वो उस से भी ज़ियादा ख़ूबसूरत है

  - Viru Panwar

More by Viru Panwar

As you were reading Shayari by Viru Panwar

Similar Writers

our suggestion based on Viru Panwar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari