ख़ंजर लिए खड़ा हूँ मुझे मार दीजिए

मैं एक सरफिरा हूँ मुझे मार दीजिए

इस ज़िन्दगी की क़ैदस इस भाग-दौड़ से
अब तंग आ गया हूँ मुझे मार दीजिए

ज़िन्दा रहा तो होंगी तुम्हें भी अज़ीयतें
मुश्किल हूँ, इक बला हूँ मुझे मार दीजिए

मुमकिन नहीं तुम्हारे करूँ मस'अलों को हल
बे-सूद मशवरा हूँ मुझे मार दीजिए

सुनता नहीं है कोई यहाँ मेरी बात क्यूँ ?
मैं कब से कह रहा हूँ मुझे मार दीजिए

इस के सिवा नहीं है कोई आरज़ू मिरी
बस मरना चाहता हूँ मुझे मार दीजिए

— Amaan Haider

More by Amaan Haider

Other ghazal from the same pen

See all from Amaan Haider →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling