Bhavesh Lohani

Bhavesh Lohani

@Bhavesh

Bhavesh Lohani shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Bhavesh Lohani's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

7

Likes

73

Shayari
Audios
  • Sher(3)
  • Ghazal(4)

Sher

अम्मा बोली शहर नहीं जाने दूंगी अब लल्ला कहता रहता मैं तो इश्क़ करूँँगा — Bhavesh Lohani
मोहब्बत में अकेले फ़ैसला क्यूँ हो मेरा भी मशवरा मुझ सेे लिया जाए — Bhavesh Lohani
इस बला के हिज्र में 'भावेश जी' किस बला को याद करना है तुम्हें — Bhavesh Lohani

Ghazal

हम-नज़र दर-दर भटक कर याद करना तुम मुझे मैं नज़र कम आऊँगा पर याद करना तुम मुझे बादलों हर हद भुला कर याद करना तुम मुझे बारिशों घर-घर बरस कर याद करना तुम मुझे मैं निभाऊँगा बहुत शिद्दत से इस किरदार को ऐ कहानीकारों पल भर याद करना तुम मुझे ख़त जलाकर सोचना ये क्या हुआ ये क्यूँ हुआ दिल किताबों में ही रख कर याद करना तुम मुझे सुब्ह की उम्मीद के सुर गुनगुना आ बैठना कुछ घनेरी रात जगकर याद करना तुम मुझे थाम कर अपने जिगर को ज़िंदगी पर ज़ोर दो मौत के आगे भी डटकर याद करना तुम मुझे तय शुदा है वस्ल लम्हे हिज्र सारी ज़िंदगी क़ायदे से रोज़ जमकर याद करना तुम मुझे जोश में भी होश रख कर तुम परों को ढील दो ख़्वाब को आँखों में भरकर याद करना तुम मुझे — Bhavesh Lohani