Niteesh Upadhyay

Niteesh Upadhyay

@Niteesh

Niteesh Upadhyay shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Niteesh Upadhyay's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

8

Likes

97

Shayari
Audios
  • Sher(4)
  • Ghazal(2)
  • Nazm(2)

Sher

किसी भी दौर की लिख दो कहानी पर लिखो ऐसे कहानी के सभी किरदार में किरदार थे तुम भी — Niteesh Upadhyay
इक शख़्स की ख़ातिर कि जो दर दर रहा हूँ मैं अभी जो जानता यूँँ बे-वफ़ा तो दर्द कैसे पालता — Niteesh Upadhyay
लहजा बता रहा है आशिक़-मिज़ाज मैं हूँ सच है कि आग से तो खेला नहीं कभी मैं — Niteesh Upadhyay
मोहब्बत में किसे आबाद देखा है जिसे देखा उसे बर्बाद देखा है — Niteesh Upadhyay

Ghazal

मुकम्मल कुछ नहीं है इश्क़ में एहसास होता है लिहाजा सब्र का हर इक असासा पास होता है हिना नक़्क़ाश है ऐसी कि कर डाला बदन मर-मर कभी मुमताज़ गर कह दूँ कहाँ विश्वास होता है परेशाँ-हाल ही रस्मन क़बीले बाँध रखते हैं रिवायत की परस्तिश में भी कोई दास होता है कहीं दस्तार उतरा है कहीं सर भी क़लम होगा ज़लालत से त‌अल्लुक़ है ये बारह-मास होता है मुक़द्दर का तमाशा है अदब से पेश आने पर किसी को सल्तनत बख़्शी किसे वनवास होता है मुकर्रर दिन सभी का है सभी की रुख़्सती है तय फ़क़ीरों को मुक़द्दर में मिला सब रास होता है — Niteesh Upadhyay

Nazm