ऊब जाता हूँ सबकी बातों से
हिज्र में दिल उदास रहता है
हिज्र में दिल उदास रहता है
8
1 Like
लम्स उस का इस क़दर महसूस होता है मुझे
हो कोई नाराज़ तितली फूल पर बैठी हुई
हो कोई नाराज़ तितली फूल पर बैठी हुई
फ़िल्म में शायद बिछड़ने का कोई अब सीन है
और मेरे हाथ को वो थाम कर बैठी हुई
6
5 Likes
तू देख अपने बीच में क्या क्या बदल गया
इतना बदल गया है कि रिश्ता बदल गया
इतना बदल गया है कि रिश्ता बदल गया
मैं जब भी उस को देखता हूँ सोचता हूँ ये
वो शख़्स मेरी सोच से कितना बदल गया
बदलाव चाहता था मैं ख़ुद में इधर उधर
थोड़ा बदलना चाहा ज़ियादा बदल गया
जितना बदल के बात को बोला है आपने
मतलब हमारी बात का उतना बदल गया
नाराज़गी है आप को या हैं शिकायतें
ये क्या जो बात बात पे लहजा बदल गया
मेरा बदलना आप को लाज़िम नहीं लगा
ख़ुश हो के बोलते थे ज़माना बदल गया
5
3 Likes
3
5 Likes
उसे देखा तो ख़ुश इतना हुआ मैं
लगूंँ बच्चा कोई हँसता हुआ मैं
लगूंँ बच्चा कोई हँसता हुआ मैं
कुई लिक्खो मुझे पूरा करो अब
किसी मिसरे सा हूँ अटका हुआ मैं
वो जिस के शे'र पर मैं दाद देता
उसी की बात पर रुस्वा हुआ मैं
वफ़ा का भी मिरी अब ये सिला है
मुहब्बत कर के भी तन्हा हुआ मैं
मैं ख़ुद को भूल आया था कहीं पर
किसी के पास हूँ रक्खा हुआ मैं
किसी को मैं मुयस्सर भी नहीं था
किसी के वास्ते ज़ाया' हुआ मैं
2
4 Likes
कोर्ट में तारीख़ के ये सिलसिले चलते रहे
और वो लड़की वहाँ पर शर्म से ही मर गई
और वो लड़की वहाँ पर शर्म से ही मर गई
1
28 Likes










