और कितने फ़ासले होंगे हमारे बीच में

प्यार है या है फ़क़त झगड़े हमारे बीच में

जो लड़ाई है हमारी ख़ुद ही सुलझा लेंगे हम
क्यूँ कोई अब तीसरा बोले हमारे बीच में

वक़्त देखो क्या हुआ है रात है सोना नहीं
एक वो भी वक़्त था हाए हमारे बीच में

मैं तो जब सोता था मेरे ख़्वाब में आती थी तुम
और फिर होते थे बस बोसे हमारे बीच में

— Sunny Seher

More by Sunny Seher

Other ghazal from the same pen

See all from Sunny Seher →

Raat Shayari

Shers of raat.

All Raat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling