आप पहले इश्क़ की ये तर्जुमानी देखिए

और फिर इस के तहत मेरी कहानी देखिए

आपने देखा हुआ है क्या कोई हँसता बदन
गर नहीं तो आइए उन की जवानी देखिए

देखने की ज़िद है गर वो ख़्वाब जो पूरा न हो
दूर तक सहरा को देखें और पानी देखिए

हो मुहब्बत पर यक़ीं तो लाइए आगे क़दम
बा'द इस के आप अपनी राएगानी देखिए

मैं नहीं कहता मिरे इस हाल से परखें मुझे
बस मिरे अश'आर सुनिए और मआ'नी देखिए

गुल-फ़िशानी का अगर है शौक़ तो फिर यूँ करें
मेरे हुजरे में किसी दिन रातरानी देखिए

— Sunny Seher

More by Sunny Seher

Other ghazal from the same pen

See all from Sunny Seher →

Kamar Shayari

Shers of kamar.

All Kamar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling