Ali Arman

Ali Arman

@ali-arman

Ali Arman shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ali Arman's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

5

Likes

121

Shayari
Audios
  • Sher(1)
  • Ghazal(4)

Sher

मार डाला है एक कमसिन ने होंट हल्के हैं बोसा भारी है — Ali Arman

Ghazal

रात के जंगल में कोई रास्ता मिलता नहीं ऐसा उलझा हूँ कि अब अपना सिरा मिलता नहीं चुप हैं अब सारे दरीचे बंद हैं सारे किवाड़ और किसी दीवार पर कोई दिया मिलता नहीं इज़्तिराब-ए-आरज़ू का साथ दें तो किस तरह दिल पुराना हो चुका है और नया मिलता नहीं जाने किस दरिया से ख़ुश्बू बाँध कर लाती है ये देखिए तो जादा-ए-मौज-ए-सबा मिलता नहीं मुनअ'किस करता है जाने कौन मेरी हैरतें आइने को तोड़ कर भी आइना मिलता नहीं बंद होते जा रहे हैं वापसी के रास्ते लौट कर देखूँ तो कोई नक़्श-ए-पा मिलता नहीं मान लो 'अरमान' अब ख़ुश्बू के रिश्ते मर गए अब किसी गुल को किसी गुल का पता मिलता नहीं — Ali Arman