Sushrut Tiwari

Sushrut Tiwari

@ekaaki

Sushrut Tiwari shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Sushrut Tiwari's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

6

Likes

9

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
एक ख़त्म नहीं होता कि रग-ए-जां दबाने को
कोई नया मस'अला तैयार रहता है

जाने तू कैसी अदालत का मुंसिफ़ है
तेरी निगाह में हर शख़्स गुनहगार रहता है
Read Full
Sushrut Tiwari
वाकिफ़ ज़रूर मेरी अज़ीयत‌ से होगा
एक दिन उसका सामना हक़ीक़त से होगा

हाल नहीं पूछते, ख़ुद को देख लेते हैं
हम जो हैं बर्बाद, वो ख़ैरियत से होगा
Read Full
Sushrut Tiwari
इश्क़ और हवस, दो अलग बातें हैं
पनाह और क़फ़स, दो अलग बातें हैं

है सारा ग़म यही कि दुनिया की बातों में
मैं और तू हमनफ़स, दो अलग बातें हैं
Read Full
Sushrut Tiwari
अक़्ल पे बेहोशी का पर्दा डाल रखा है
नाहक़ ही तेरा‌ दर्द संभाल रखा है

है खोटा जो बाज़ार-ए-इश्क़ में हमने
सिक्का तेरे नाम का उछाल रखा है
Read Full
Sushrut Tiwari