Iftikhar Falak Kazmi

Iftikhar Falak Kazmi

@iftikhar-falak-kazmi

Iftikhar Falak Kazmi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Iftikhar Falak Kazmi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

6

Likes

32

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

भाई बहनों की मोहब्बत का नशा मत पूछिए बे-तकल्लुफ़ हो गए तो गुदगुदी तक आ गए — Iftikhar Falak Kazmi

Ghazal

रौशनी की डोर था में ज़िंदगी तक आ गए चोर अहद-ए-सामरी के जल-परी तक आ गए वाइज़ान-ए-ख़ुश-हवस की झिड़कियाँ सुनते हुए ला-शुऊरी तौर पर हम सर ख़ुशी तक आ गए ढोल पीटा जा रहा था और ख़ाली पेट हम हँसते-गाते थाप सुनते ढोलची तक आ गए वाहिमों की ना-तमामी का इलाक़ा छोड़ कर कुछ परिंदे हाथ बाँधे सब्ज़गी तक आ गए भाई बहनों की मोहब्बत का नशा मत पूछिए बे-तकल्लुफ़ हो गए तो गुदगुदी तक आ गए चाक-ए-तोहमत पर घुमाया जा रहा था इश्क़ को जब हमारे अश्क ख़्वाब-ए-ख़ुद-कुशी तक आ गए गालियाँ बकने लगे ग़ुस्से हुए लड़ने लगे रक़्स करते करते हम भी ख़ुद-सरी तक आ गए ऐ हसीं लड़की तुम्हारे हुस्न के लज़्ज़त परस्त काफ़िरी से सर बचा कर शाइ'री तक आ गए — Iftikhar Falak Kazmi