मलबे से जो मिली हैं वो लाशें दिखाइए

साहब नवादिरात की शक्लें दिखाइए

हम लोग बे-बसर हैं मगर बद-नज़र नहीं
ऐनक उतारिए हमें आँखें दिखाइए

दुनिया कमा के सो गए जो बे-चराग़ लोग
उन को मिरा ख़याल है क़ब्रें दिखाइए

जो देखने से बाज़ नहीं आ रहे उन्हें
महशर के दिन की आख़िरी किस्तें दिखाइए

मैं हूँ 'फ़लक' ग़ुलाम-ए-अली या-अली मदद
मुझ को मिरे इमाम सबीलें दिखाइए

— Iftikhar Falak Kazmi

More by Iftikhar Falak Kazmi

Other ghazal from the same pen

See all from Iftikhar Falak Kazmi →

Duniya Shayari

Shers of duniya.

All Duniya Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling