दर-ओ-दीवार ख़ुद-कुशी कर लें

हम जो नाचार ख़ुद-कुशी कर लें

फिर न कहना मज़ाक़ था प्यारे
वाक़ई यार ख़ुद-कुशी कर लें

काम करना ही शर्त है तो फिर
क्यूँ न इस बार ख़ुद-कुशी कर लें

जिन चराग़ों को मौत का डर है
वो सर-ए-दार ख़ुद-कुशी कर लें

उस से पहले कि सामईं स्वयं
अहम किरदार ख़ुद-कुशी कर लें

जो हैं नादाँ वो ज़िंदगी झेलें
और समझदार ख़ुद-कुशी कर लें

मैं तो कहता हूँ जोश की मानें
सब कलम-कार ख़ुद-कुशी कर लें

— Iftikhar Falak Kazmi

More by Iftikhar Falak Kazmi

Other ghazal from the same pen

See all from Iftikhar Falak Kazmi →

Dost Shayari

Shers of dost.

All Dost Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling