zaid alif siddique

zaid alif siddique

@zaid-alif-siddique

zaid alif siddique shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in zaid alif siddique's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

9

Likes

22

Shayari
Audios
  • Sher(5)
  • Ghazal(3)
  • Nazm(1)

Sher

मजबूर हो के मुझ को जो घर बेचना पड़ा पहला उमीदवार ही भाई निकल गया — zaid alif siddique
फिर यूँँ हुआ कि माँ की दुआ मिल गई मुझे या'नी कि मेरी ज़ीस्त का इम्कान है अभी — zaid alif siddique
किस की ख़ुश्बू में है लबरेज़ नहीं पूछूँगा उन सेे कहना कि सवालात नहीं करता मैं — zaid alif siddique
बारिश का नाम सुनते ही मैं सोचने लगा कच्चे मकाँ की कैसे हिफ़ाज़त करूँँगा मैं — zaid alif siddique
हर बार कह रही हो तबीअत ख़राब है क्या मुझ को बार बार का मतलब नहीं पता — zaid alif siddique

Ghazal

सितारे तोड़ ही लाने को चल रहा हूँ मैं यूँँॅं है कि आप के साए में ढल रहा हूँ मैं तुलू-ए-महरे दरख़्शाँ हो ज़िन्दगी में कभी इसी ख़याल में घर से निकल रहा हूँ मैं किसी के वास्ते राहें कहाँ बदलती हैं सो अपने वास्ते मंज़िल बदल रहा हूँ मैं वो एक बात जो मानी नहीं है वालिद की जुनूँ में शाम से पहले ही ढल रहा हूँ मैं सदफ़ के साथ जो देखा तो अब्र ने ये कहा तुम्हारे शहर की जानिब ही चल रहा हूँ मैं किसी की सिम्त से भेजी गई हैं तस्वीरें बड़े सुकूत से तन्हा मचल रहा हूँ मैं वो एक शख़्स जो मेरा रक़ीब लगता है वो आ गया है सो तेवर बदल रहा हूँ मैं — zaid alif siddique

Nazm