झमाझम में कुछ भी नहीं हो रहा
ये मौसम में कुछ भी नहीं हो रहा
ले तो आए मुझको भगा कर मगर
रकम कम में कुछ भी नहीं हो रहा
नहीं हो रहीं हम सेे ग़ज़लें भी और
इसी ग़म में कुछ भी नहीं हो रहा
उधर दोस्त चाहें कहानी नई
इधर हम में कुछ भी नहीं हो रहा
मैं कोशिश करूँँ? बोल कितनी दफा
याँ पैहम में कुछ भी नहीं हो रहा
बताया गया मर्द रोते नहीं
सो मातम में कुछ भी नहीं हो रहा
ख़बर है फ़क़त वो भी झूठी ख़बर
कि ऊदम में कुछ भी नहीं हो रहा
Read Full