is daur-e-muflisii ka hamne ilaaj dekha | इस दौर-ए-मुफ़लिसी का हमने इलाज देखा

  - Amaan Pathan

इस दौर-ए-मुफ़लिसी का हमने इलाज देखा
सारे सुख़नवरों को 'आशिक़ मिज़ाज देखा

महताब देखता था मैं घर की खिड़कियों से
महताब ने पलट कर फिर मुझ को आज देखा

सच की डगर पे जब भी रक्खे क़दम किसी ने
पहले तो देखी ग़ुरबत फिर तख़्त-ओ-ताज देखा

पट भी सभी खुले हैं दरबान भी नहीं है
इस बज़्म का अलग ही रस्म-ओ-रिवाज देखा

आज आख़िरी दफ़ा था पानी से पेट भरना
बच्चों ने आज जाके घर में अनाज देखा

  - Amaan Pathan

More by Amaan Pathan

As you were reading Shayari by Amaan Pathan

Similar Writers

our suggestion based on Amaan Pathan

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari