Aabroo Shayari - Respect, dignity, and self-worth expressed through soulful words

Aabroo shayari beautifully captures the essence of respect, dignity, and self-worth. It reflects emotions tied to honor, relationships, and the pain of losing or protecting one's izzat. Whether about love, betrayal, or life struggles, these verses express the silent strength behind maintaining one’s aabroo.

What is Aabroo Shayari?

Aabroo shayari is poetry that expresses themes of respect, dignity, and self-worth. It often reflects emotions tied to honor, relationships, and personal integrity.

Aabroo Shayari in Hindi

Explore meaningful aabroo shayari in Hindi that reflects dignity, respect, and emotional strength.

चादर की इज़्ज़त करता हूँ और पर्दे को मानता हूँ हर पर्दा पर्दा नइँ होता इतना मैं भी जानता हूँ — Ali Zaryoun
ऐ "दाग़" बुरा मान ना तू उस के कहे का माशूक की गाली से तो इज़्ज़त नहीं जाती — Dagh Dehlvi
मजबूरी में रक़ीब ही बनना पड़ा मुझे महबूब रहके मेरी जो इज़्ज़त नहीं हुई — Sabahat Urooj
कम से कम मैं ने छुपा ली देख कर सिगरेट तुम्हें और इस लड़के से तुम को कितनी इज़्ज़त चाहिए — Nadeem Shaad
चुप-चाप अपनी आग में जलते रहो 'फ़राज़' दुनिया तो अर्ज़-ए-हाल से बे-आबरू करे — Ahmad Faraz
अल्लाह तेरे हाथ है अब आबरू-ए-शौक़ दम घुट रहा है वक़्त की रफ़्तार देख कर — Bismil Azimabadi
तुम्हें लगा है कि मेरे होते, तुम्हें भी दिल में जगह मिलेगी बड़ी ही इज़्ज़त से कह रहा हूँ ,चलो उठो अब मेरी जगह से — Shadab Asghar
सुन ओ कहानीकार कोई ऐसा रोल दे ऐसे अदा करूँं मेरी इज़्ज़त बनी रहे — Afzal Ali Afzal
भले ही जान-लेवा हो सियासत को ग़लत कहना मगर फिर भी ये सच ईमान वाले लोग कहते हैं — Amaan Pathan

For deeper expressions of personal dignity, explore self respect shayari that highlights inner strength.

Aabroo Shayari on Life

Read shayari that connects aabroo with life experiences, struggles, and personal values.

उस ने मेरे छोटेपन की इस तरह इज़्ज़त रखी मैं ने दीवारें उठाईं उस ने उन पर छत रखी — Kunwar Bechain
ऐ वतन इक रोज़ तेरी ख़ाक में खो जाएँगे सो जाएँगे मर के भी रिश्ता नहीं छूटेगा हिंदुस्तान से ईमान से — Rahat Indori
ग़ैरत मुझे ख़ुद पे की मैं मज़े में हूँ रंज उसे इस का की मैं ख़ुश ही नहीं — Aryan Goswami
ज़माने भर में है इज़्ज़त हमारी मगर घर में कोई इज़्ज़त नहीं है — Saarthi Baidyanath
अपने वालिद की रख गई इज़्ज़त मुझ सेे अगले जनम का वा'दा किया — Dharmesh Solanki
चमन में रखते हैं काँटे भी इक मक़ाम ऐ दोस्त फ़क़त गुलों से ही गुलशन की आबरू तो नहीं — Ummeed Fazli
कई जवाबों से अच्छी है ख़ामुशी मेरी न जाने कितने सवालों की आबरू रक्खे — Unknown
अपनी ग़ैरत के लिए फ़ाक़ा-कशी भी मंज़ूर तेरी शर्तों पे ख़ज़ाना भी नहीं चाहते हम — Haseeb Soz
फ़क़त इक आबरू महँगी बहुत है वगरना जिस्म तो मिट्टी है साहब — Kush Pandey ' Saarang '
तू सलामत रहे और रहे पुर-सुकूँ, तेरी मिट्टी करोड़ों की है आबरू इस ज़मीं के हैं हम इस में मिल जाएँगे, पर रहेगा हमेशा वतन मेरे तू — Hasan Raqim

You may also like zindagi shayari that beautifully captures life’s emotional journey.

Aabroo Shayari on Love and Relationships

Discover verses where love, trust, and relationships intertwine with respect and honor.

वतन की आबरू ख़ातिर लड़ेंगे धड़ जवानों के हमारे देश की मिट्टी कभी बुज़दिल नहीं होगी — Prashant Sitapuri
फ़ितरत अगर हो काँच सी, दर-ओ-दीवार की परदे हवा से कब तलक इज़्ज़त बचाएँगे — Aadil Sulaiman
जब तलक छत पे मेरी जान खड़ी रहती है चाँद की आबरू ख़तरे में पड़ी रहती है — Nirmal Nadeem
कहने को मैं काफ़ी कुछ कह सकता था लेकिन उस की इज़्ज़त भी तो रखनी थी — Jitendra Tiwari
आप सिलवट चाहते हैं बिस्तरे में और हम हैं बिस्तरे की आबरू पर शे'र कहना चाहते हैं — Gaurav Singh
बिक जाता है फिर ऐसे लोगों का ईमान जो घूस भी खाते हैं दसतरख़्वान पर — Amaan mirza
आबरू बज़्म की हमीं से है बज़्म में हम नहीं तो कुछ भी नहीं — Parvez Zaami
इज़्ज़त-दारों ने ये बात बताई है इज़्ज़त की पहली सीढ़ी रुस्वाई है — Jitendra Tiwari
इज़्ज़त-ए-नफ़्स गर बचानी हैं तो अमीरों से दूरियाँ रखो — Shajar Abbas

If relationships and loyalty matter to you, read wafa shayari for deeper emotions.

Aabroo Shayari on Betrayal

Feel the pain of broken trust and lost respect through powerful aabroo shayari on betrayal.

मुझ को उस ने दे के तोहफ़े में घड़ी ये कहा कि वक़्त की इज़्ज़त करो — Shajar Abbas
हिक़ारत,से क्यूँ देखते हो, तवाइफ़ को भी बख़्श इज़्ज़त हवस-आश्ना मर्द का वो ग़लाज़त उठाती है साहब — A R Sahil "Aleeg"
उस को इज़्ज़त के ख़ौफ़ ने रोका वरना वो भाग जाती मेरे साथ — Sayeed Khan
ऐ बे वफ़ा तेरी इज़्ज़त का पास है वरना मैं तेरा नाम ज़माने में आम कर देता — Shajar Abbas
घूम रहा हूँ मैं, अपनी इज़्ज़त और आन बचाए यार बुरा हूँ, अच्छे लोगों से भगवान बचाए — Vijay Potter Singhadiya
उन को केवल अपनी इज़्ज़त प्यारी थी हम पर रिश्ते की भी ज़िम्मेदारी थी — Jitendra Tiwari
बे वफ़ा शख़्स तेरा नाम भी मुँह से लेना इज़्ज़त-ए-नफ़्स की तौहीन समझता हूँ मैं — Shajar Abbas
लग रहा है मर चुकी है ग़ैरत-ए-इंसानियत बे रिदा फिरने लगी हैं बेटियाँ बाज़ार में — Shajar Abbas
मोहब्बत की लकीरों में नहीं शामिल मेरा नाम वतन की आबरू पे मर मिटेंगे है यही पैग़ाम — Praveen Maurya

For intense emotions of broken trust, explore dhokha shayari as well.

Aabroo Shayari with Meaning

Understand the deeper message behind each verse with meaningful aabroo shayari explanations.

कोई कान्हा अब नहीं आते यहाँ इज़्ज़त बचाने याद रखना लाज अपनी ख़ुद बचाने का समय है — Shubhangi kalii
अपने होंठों पर फूलों को रख लो ना सब याद करेंगे तुम को इज़्ज़त होगी — Meem Alif Shaz
साहब मेरे को इतनी तवज्जोह तो दीजिए जो पीठ पीछे आप की इज़्ज़त भी कर सकूँ — shaan manral
मेरी इज़्ज़त तुम्हारे हाथों है, मेरी यारी की नींव ये होगी — Nirbhay Nishchhal
अपने छोटों की तुम करो इज़्ज़त ये ही तुम को बुलंदियांँ देंगे — Meem Maroof Ashraf
तेरी महनत की इज़्ज़त को गिरा दिया है पैसों के लालच ने तुझ को हरा दिया है — Meem Alif Shaz
नहीं जाना कभी उस घर जहाँ इज़्ज़त नहीं होती बिना माँ-बाप के घर में कभी रहमत नहीं होती — Kushal "PARINDA"
दिल से कैसा है ये मालूम नहीं, पर वो शख़्स शक्ल से साहिब-ए-ईमान नज़र आता है — Mohammad Aquib Khan
हम को तुम्हारी बातें अच्छी नहीं लगी हैं आगे से हम सेे थोड़ा इज़्ज़त से बात करना — Rachit Sonkar

To explore emotional depth further, check out sad shayari that reveals hidden feelings.

2 Line Aabroo Shayari

Short and impactful 2 line aabroo shayari for quick emotional expression.

इश्क़ में टूट जाती है इज़्ज़त सोच कर ही क़दम उठाना तुम — Meem Alif Shaz
अमानत में ख़यानत लुत्फ़ देती है मगर इज़्ज़त भी सारी छीन लेती है — Meem Alif Shaz
चाहे कमी कर लेना औरत को मुहब्बत देने में लेकिन कमी मत करना तुम औरत को इज़्ज़त देने में — Daqiiq Jabaalii
आज की ये नस्ल क्या जाने मूलूकिय्यत हमारी ठीक होगा जो बुज़ुर्गों से सुने इज़्ज़त हमारी — mohsin hasan
नए लड़के अदब को भूल कर भी अभी तक सबकी इज़्ज़त कर रहे हैं — Ashish kaviguru
इज़्ज़त अलग ही होती है फिर दोस्त यार में गर आदमी लगा हो किसी रोज़गार में — Rohit tewatia 'Ishq'
उस को छूना है लेकिन आँखों से उस की हया ही तो उस की इज़्ज़त है — Meem Alif Shaz
आबरू ना लुटे किसी की अब है हवस की दवा पता करना — Abhishek Dhakad
किसी ने दिल दुखाया तो किसी ने छीन ली इज़्ज़त किया है चाक दिल को दोस्ती की आड़ में मेरे — Sabir Pathan

Short Aabroo Shayari

Concise aabroo shayari that captures dignity and respect in just a few words.

मेरी तो तुझ से सिर्फ़ मोहब्बत की माँग थी क्या मिल गया तुझे मेरी इज़्ज़त उछाल कर — shaan manral
कामयाबी को मेरी क़िस्मत करूँँगी कोई इज़्ज़त देगा तो इज़्ज़त करूँँगी — Sahil Verma
हाथ मुफ़्लिस के कहीं से जो ख़ज़ाने लग जाएँ लोग इज़्ज़त से उसे पास बिठाने लग जाएँ — Wajid Husain Sahil
निकलते ही ग़लत फ़हमी सभी हैरत में आएँगे हो सूरज सामने जुगनू तभी ग़ैरत में आएँगे ~अंसार एटवी — Ansar Ethvi
कौन देता ग़रीब को इज़्ज़त तू अमीरों को ही बधाई दे — Shadab khan
है कितना हसीं देख लो इज़्ज़त का ये पर्दा हर शख़्स से इस की अदा क़ीमत नहीं होती — Shakir Sheikh
अपने वादे की आबरू रक्खी तुझ पे फिर से तरस नहीं खाया — shampa andaliib

Aabroo Shayari for WhatsApp Status

Perfect aabroo shayari lines to share as WhatsApp status reflecting pride and self-worth.

मुफ़्त की शय की कोई क्यूँँकर करे इज़्ज़त भला दरिया की क़ीमत वो जाने जिस ने सहरा देखा है — Prit
मिरी आबरू का तमाशा किया है किसी ने सरे आम मुझ को शनासा किया है किसी ने — Parvez Shaikh
ब्याह रचाया उस सेे कल इज़्ज़त लूट उस की परसों बरी हुआ हूँ गुनाह कर के और ईनाम मिला है — KUNAL
क़ाएम रहे उसूल पे दोनों अख़ीर तक मैं भी अना परस्त था ग़ैरत उसे भी थी — Shadab Shabbiri
इज़्ज़त शान-ओ-शौकत ईगो छोड़ के तुम गर मेरे हो जाओ कितना अच्छा हो — Ambar
बे बसी की आबरू रक्खी है हम ने इस तरह हिज्र को बोला है साथी इश्क़ जब रुख़्सत हुआ — Aqib khan
हाँ 'इज़्ज़त-आबरू की तेरे शामत आने वाली है किए पर दीन की तेरे बग़ावत आने वाली है — Jagat Singh

Aabroo Shayari Captions

Use these aabroo shayari lines as captions to express respect and emotional strength.

बस इतना याद रखना इज़्ज़त हो तुम किसी की जो मेरे साथ गुज़री तुम उस को भूल जाना — Manish Yadav
तुम भी सच कहने की क़ीमत क्या जानो दस लोगों के बीच में इज़्ज़त क्या जानो — Meem Alif Shaz
इज़्ज़त-ओ-आबरू के डर से फिर इक वालिद ने अपनी बेटी की मोहब्बत का गला घोंट दिया — Dipendra Singh 'Raaz'
अपने लिए तो इश्क़ भी ग़ैरत की चीज़ थी हम लोग वो थे जिन को पढ़ाया ग़लत गया — Aqib khan
तुम्हें ही जब नहीं मुझ पर यक़ीं तो फिर भला क्यूँँ ख़ुद पर अब ईमान लाऊँ मैं — Azhan 'Aajiz'
क्यूँ छोड़ कर गया तू मुझे ऐसे हाल में क्या एक बार भी तुझे ग़ैरत नहीं हुई — Daqiiq Jabaalii
क़ल्ब की बात कहूँ उस को भला किस मुँह से गाड़े देती है ज़मी में मुझे ग़ैरत मेरी — Daqiiq Jabaalii
मुँह पर सच कहने की आदत है याँ इज़्ज़त है तुम्हारी रहने दो — Shivam Prajapati

FAQs

Yes, aabroo shayari is perfect for WhatsApp status when you want to express self-respect, pride, or emotions related to dignity and relationships.
Aabroo shayari focuses more on social respect and honor (izzat), while self respect shayari highlights inner dignity and personal values.
No, while it often touches on relationships, it also reflects personal values, life struggles, and maintaining dignity in difficult situations.
Yes, these shayari lines work well as Instagram captions, especially when expressing pride, emotional strength, or personal boundaries.
People read aabroo shayari to connect with feelings of honor, respect, and emotional depth, especially when dealing with betrayal or self-worth.
Yes, aabroo shayari is commonly written in both Hindi and Urdu, as the theme of dignity and honor is deeply rooted in both poetic traditions.