रात में जब भी ख़्वाब देखेगा
बा-ख़ुदा ला-जवाब देखेगा
उसकी ख़्वाहिश थी हुस्न को देखे
ज़लवा-ए-आफ़ताब देखेगा
मैंने इस ख़ौफ़ में नहीं छोड़ा
क्या ख़बर क्या अज़ाब देखेगा
जिसकी ख़ातिर हमें गया छोड़ा
उसको भी बे-नक़ाब देखेगा
देखना रो पड़ेगा वो लड़का
'इश्क़ का जब हिसाब देखेगा
तब उसे हो यक़ीं मोहब्बत पे
क़ब्र में जब जनाब देखेगा
शर्म से सर झुकाए होगा वो
जब कफ़न का हिजाब देखेगा
वो हमारे बग़ैर ही मुर्शिद
क्या ही अच्छा ख़राब देखेगा
Read Full