kuchh bhi ayyaam keejie bhole | कुछ भी अय्याम कीजिए भोले

  - Arohi Tripathi

कुछ भी अय्याम कीजिए भोले
अब मिरा काम कीजिए भोले

फूल मुरझा रहे कहानी के
ज़ीस्त गुलफ़ाम कीजिए भोले

एक उम्मीद सौ परेशानी
कुछ तो इक़्दाम कीजिए भोले

हूँ परेशान कामयाबी दे
यूँँ न गुमनाम कीजिए भोले

दर्द में साथ तुम ही देते हो
यूँँ न नाकाम कीजिए भोले

सारे मिलकर मुझे ही कोस रहे
अब मिरा नाम कीजिए भोले

एक लड़की उदास बैठी है
जल्द इल्हाम कीजिए भोले

  - Arohi Tripathi

More by Arohi Tripathi

As you were reading Shayari by Arohi Tripathi

Similar Writers

our suggestion based on Arohi Tripathi

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari