Intiqam Shayari - Gussa, badla aur tootay bharose ki gehri expressions

Intiqam shayari captures the raw emotion of revenge, betrayal, and broken trust. It reflects the आग of gussa and the silent promise of badla hidden deep within the heart. These verses give voice to feelings that arise after dhokha, where words become sharp and powerful.

What is intiqam shayari?

Intiqam shayari is a form of poetry that expresses feelings of revenge, anger, and betrayal. It often reflects the emotions that come after being hurt or deceived.

intiqam shayari in hindi

Explore powerful Hindi verses that express revenge, betrayal, and deep emotional pain.

सँभलता हूँ तो ये लगता है जैसे तुम्हारे साथ धोखा कर रहा हूँ — Shariq Kaifi
तुम्हारी याद के जब ज़ख़्म भरने लगते हैं किसी बहाने तुम्हें याद करने लगते हैं — Faiz Ahmad Faiz
उस की टीस नहीं जाती है सारी उम्र पहला धोखा पहला धोखा होता है — Shariq Kaifi
ये इत्तिफ़ाक़ ज़रूरी नहीं दोबारा हो मैं तुम को सोचने बैठूँ तो ज़ख़्म भर जाएँ — Abhishek shukla
उस ने इस तरह से बदला है रवय्या अपना पूछना पड़ता है हर वक़्त, तुम्हीं हो ना दोस्त? — Inaam Azmi
धोखा है इक फ़रेब है मंज़िल का हर ख़याल सच पूछिए तो सारा सफ़र वापसी का है — Rajesh Reddy
तेरे लगाए हुए ज़ख़्म क्यूँँ नहीं भरते मेरे लगाए हुए पेड़ सूख जाते हैं — Tehzeeb Hafi
ठीक से ज़ख़्म का अंदाज़ा किया ही किस ने बस सुना था कि बिछड़ते हैं तो मर जाते हैं — Shariq Kaifi
दुश्मनी लाख सही ख़त्म न कीजे रिश्ता दिल मिले या न मिले हाथ मिलाते रहिए — Nida Fazli

If you also connect with intense hatred, explore nafrat shayari for stronger expressions.

intiqam shayari on love betrayal

Shayari that reflects revenge after love, broken trust, and emotional heartbreak.

हर एक सितम पे दाद दी हर ज़ख़्म पे दुआ हम ने भी दुश्मनों को सताया बहुत दिनों — Nawaz Deobandi
ज़रा मौसम तो बदला है मगर पेड़ों की शाख़ों पर नए पत्तों के आने में अभी कुछ दिन लगेंगे बहुत से ज़र्द चेहरों पर ग़ुबार-ए-ग़म है कम बे-शक पर उन को मुस्कुराने में अभी कुछ दिन लगेंगे — Javed Akhtar
ये सारा जिस्म झुक कर बोझ से दोहरा हुआ होगा मैं सजदे में नहीं था आप को धोखा हुआ होगा — Dushyant Kumar
रंग बदला यार ने वो प्यार की बातें गईं वो मुलाक़ातें गईं वो चाँदनी रातें गईं — Hafeez Jalandhari
तुम सेे जो मिला हूँ तो मेरा हाल है बदला पतझड़ में भी जैसे के कोई फूल खिला हो — Haider Khan
दुश्मनी का सफ़र इक क़दम दो क़दम तुम भी थक जाओगे हम भी थक जाएँगे — Bashir Badr
इस दौर-ए-मुंसिफ़ी में ज़रूरी नहीं 'वसीम' जिस शख़्स की ख़ता हो उसी को सज़ा मिले — Waseem Barelvi
दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे जब कभी हम दोस्त हो जाएँ तो शर्मिंदा न हों — Bashir Badr
पुरानी चाहत के ज़ख़्म अब तक भरे नहीं हैं और एक लड़की पड़ी है पीछे बड़े जतन से — Ashu Mishra
यक़ीन उस ने दोबारा बना लिया लेकिन वो मेरे ज़ेहन से धोखा नहीं निकाल सका — Vikram Gaur Vairagi

For deeper heartbreak emotions, you can read dhokha shayari as well.

intiqam shayari on life lessons

Verses that turn pain and betrayal into strong life lessons and personal growth.

किस ने हमारे शहर पे मारी है रौशनी हर इक मकाँ के ज़ख़्म से जारी है रौशनी — Nomaan Shauque
कुछ ख़ास तो बदला नहीं जाने से तुम्हारे बस राब्ता कम हो गया फूलों की दुकाँ से — Ashu Mishra
इश्क़ में धोखा खाने वाले बिल्कुल भी मायूस न हो इस रस्ते में थोड़ा आगे मयख़ाना भी आता है — Darpan
हम भी तुम को धोखा दें ये ठीक नहीं आँख के बदले आँख कहाँ तक जायज़ है — Gaurav Singh
ऐसा बदला हूँ तिरे शहर का पानी पी कर झूट बोलूँ तो नदामत नहीं होती मुझ को — Shahid Zaki
नाज़ क्या इस पे जो बदला है ज़माने ने तुम्हें मर्द हैं वो जो ज़माने को बदल देते हैं — Akbar Allahabadi
जैसे तुम ने वक़्त को हाथ में रोका हो सच तो ये है तुम आँखों का धोख़ा हो — Tehzeeb Hafi
वो बड़े प्यार से कहते हैं कि आप अपने हैं और अपनों को ही तो ज़ख़्म दिए जाते हैं — Akash Rajpoot

To understand emotional struggles better, explore zindagi shayari .

intiqam shayari on enemies

Shayari focused on dushmani, revenge mindset, and standing strong against enemies.

मैं चाहता यही था सब चाह ख़त्म हो अब फिर चाहकर तुम्हें बदला ये ख़याल मेरा — Abhay Aadiv
जो सारे ज़ख़्म मेरे भर दिया करता उसी के नाम का ख़ंजर बनाया है — Parul Singh "Noor"
ज़रा सा वक़्त जो बदला तो हम पे हँसने लगे हमारे काँधे पे सर रख के रोने वाले लोग — Kashif Sayyed
जन्नत में आ गया था किसी अप्सरा पे दिल जिस की सज़ा-ए-मौत में दुनिया मिली मुझे — Ankit Maurya
आप बच्चों का दिल नहीं तोड़ें भाई ये दुश्मनी हमारी है — Vishnu virat
अक्सर ही ज़ख़्म इश्क़ में पाले हैं औरतें पर कितने टूटे मर्द सँभाले हैं औरतें — Abhishar Geeta Shukla
कच्चा सा घर और उस पर जोरों की बरसात है ये तो कोई ख़ानदानी दुश्मनी की बात है — Saahir

If you relate to rivalry themes, check out dushmani shayari for more.

intiqam shayari with meaning

Thoughtful shayari with clear meanings to understand the depth of revenge emotions.

ज़ख़्म कितने तिरी चाहत से मिले हैं मुझ को सोचता हूँ कि कहूँ तुझ से मगर जाने दे — Meer Nazeer Baqri
इक निशानी भी फ़रामोश नहीं की उस की एक भी ज़ख़्म को आराम नहीं आने दिया — Sarwar Khan Sarwar
जुदाइयों के ज़ख़्म दर्द-ए-ज़िन्दगी ने भर दिए तुझे भी नींद आ गई मुझे भी सब्र आ गया — Nasir Kazmi
ज़माना दोस्त है किस किस को याद रक्खोगे ख़ुदा करे कि तुम्हें मुझ से दुश्मनी हो जाए — Qabil Ajmeri
राज़ी हैं हम कि दोस्त से हो दुश्मनी मगर दुश्मन को हम से दोस्त बनाया न जाएगा — Altaf Hussain Hali
कश्ती भी नहीं बदली दरिया भी नहीं बदला और डूबने वालों का जज़्बा भी नहीं बदला — Ghulam Mohammad Qasir
भर जाएँगे जब ज़ख़्म तो आऊँगा दोबारा मैं हार गया जंग मगर दिल नहीं हारा — Sarvat Husain
किस ने देखे हैं तिरी रूह के रिसते हुए ज़ख़्म कौन उतरा है तिरे क़ल्ब की गहराई में — Rais Amrohvi
दे निशानी कोई ऐसी कि सदा याद रहे ज़ख़्म की बात है क्या ज़ख़्म तो भर जाएँगे — Bashar Nawaz
भरता भी क्यूँँ कि ज़ख़्म था तेरे फ़िराक़ का फिर हम ने तेरी याद को मरहम समझ लिया — Ajmal Siraj

To explore emotional depth further, read zakhm shayari .

2 line intiqam shayari

Short and impactful two-line shayari expressing revenge and hidden emotions.

दिल के वीराने में इक फूल खिला रहता है कोई मौसम हो मिरा ज़ख़्म हरा रहता है — Shakeb Jalali
ज़ख़्म भी लगाते हो फूल भी खिलाते हो कितने काम लेते हो एक मुस्कुराने से — Nusrat Siddiqui
शहज़ादी तेरे माथे पर ये ज़ख़्म रहेगा लेकिन इस को चूमने वाला फिर नहीं होगा — Sarvat Husain
उस लड़की के जाने से बस ये बदला प्यारी-प्यारी ग़ज़लें होना छूट गई — Shaad Imran
किसी को क्या पता सीने के कितने ज़ख़्म गहरे हैं सिवा तेरी मुहब्बत के कोई मरहम नहीं होगा — Shubham Seth
गरचे इस ने ज़ख़्म दिया है गहरा तुम से दूसरा शिकवा दुनिया से है पहला तुम से — Gourav Kumar
वो ख़ार ख़ार है शाख़-ए-गुलाब की मानिंद मैं ज़ख़्म ज़ख़्म हूँ फिर भी गले लगाऊँ उसे — Ahmad Faraz
अब मुझे कोई गिला नहीं है तुम भी मेरे हो वो भी मेरा सभी से अपना वास्ता है सभी से अपनी दुश्मनी है — Parwez Akhtar
ये मान लिया मैं ने बदला हूँ बहुत लेकिन ये ठीक है क्या पहले जैसी ही रही हो तुम — Prashant Sitapuri
उस की लुगत में सब्र का मतलब क्या होगा मेरी लुगत में सब्र का मतलब धोखा है — Shivam chaubey

short intiqam shayari

Compact shayari lines perfect for quick emotional expression and sharing.

यूँँ कब तक साथ निभाओगी अब तो धोखा दे दो मुझ को — Pawan
दुश्मनों को भी हम धोखा नहीं देने वाले अगर करेंगे क़त्ल तो भी बता कर करेंगे — Praveen Bhardwaj
मिले हैं ज़ख़्म इतने कि बता भी मैं नहीं सकता किसी से बा'द तेरे दिल लगा भी मैं नहीं सकता — ATUL SINGH
ज़ख़्म जो दे रहा है पैहम वो था कभी चारा-गर मोहब्बत में — Avinash Chaudhary
उसी से दुश्मनी करने लगा था जिसे मैं घर में लाना चाहता था — Tiwari Jitendra
दुश्मनी थी फ़क़त यही उन सेे की नहीं दोस्ती ता-उम्र उन सेे — Vivek Chaturvedi
के बिछड़ कर उस सेे मेरा प्यार बदला तो नहीं आज भी तस्वीर उस की चूम के सोता हूँ मैं — karan singh rajput
उस लड़की के जाने से बस ये बदला प्यारी-प्यारी ग़ज़लें होना छूट गई — Shaad Imran
ज़ियादा कुछ नहीं बदला उदासी में हो जाता रोज़ इक मतला उदासी में — Kailash Singh Rathore " baaz
अगर ख़ुशियाँ मुकद्दर में रही तो ग़म भी आएँगे अगर आएँगे हिस्से ज़ख़्म तो मरहम भी आएँगे — Ravi 'VEER'

intiqam shayari for status

Perfect lines to use as WhatsApp or Instagram status to show attitude and pain.

ये ज़ख़्म तो है वक़्त और मोहब्बत का मियाँ इसे कभी अयाँ नहीं करते — A R Sahil "Aleeg"
मुआ'फ़ी मत दो, मगर उस सेे कोई बदला न लो तुम किसी से बदला न लेना ही, बदला सब सेे बड़ा है — A R Sahil "Aleeg"
वही मैं हूँ, वही ग़म है, वही दुनिया, कलेंडर बदला है बस कुछ नहीं बदला, — Aves Sayyad
फ़क़त इक तुम्हारी मुआफ़ी से दिल के नहीं भर सकेंगे कभी ज़ख़्म कोई — A R Sahil "Aleeg"
ये ग़म-ए-इश्क़ फिर ज़ख़्म-ए-बेवफ़ाई के बाइस ही तीस की उम्र में नब्बे का कुहन-साल दिखता है — A R Sahil "Aleeg"
इक दिसंबर था, जनवरी थी इक साल बदला तो मिल गए दोनों — Lokendra Faujdar 'Aham'
देना ही है जो कुछ तो उसे ज़ख़्म दीजिये एहसान भूल जाएगा कम्बख़्त आदमी — Dharamraj deshraj
हो ख़ताकार तुम मोहब्बत की अब सज़ा-ए-फ़िराक़ वाजिब है — Shajar Abbas

intiqam captions

Bold and expressive captions for social media that reflect revenge and inner fire.

अब कौन अभी से इक नादान दिवाना हो जब लफ़्ज़ ज़बाँ का अब भी ज़ख़्म पुराना हो — Anansha
यादों के कलेंडर में अभी साल न बदला बदले हैं नगर हम ने मगर हाल न बदला — SHIV SAFAR
आप को मैं बदला बदला लग रहा हूँ हर किसी को ऐसा लगता रहता हूँ मैं — Rovej sheikh
हैं दफ़्न राज़ शा'इरी में तो कई यहाँ मगर सवाल पूछ कर यूँँ ज़ख़्म को हरा नहीं करो — A R Sahil "Aleeg"
पढ़ रहा था वो मेरे चेहरे को मैं ने फिर जल्दी से चेहरा बदला — Anjali Sahar
मैं अपने ज़ख़्म गर दिखा दूँ ना तो तुम भी इश्क़ से तौबा कर लो — Gulshan
वफ़ा चाहा मगर धोखा हुआ चलो जो भी हुआ अच्छा हुआ — Irshad Siddique "Shibu"
दोस्ती की अभी अभी उन सेे ज़ख़्म हम को अभी से मिलते हैं — Dharamraj deshraj
मैं दुश्मनी को रोज़ भुलाता चला गया अपनी ख़ुशी को ख़ूब बढ़ाता चला गया — Meem Alif Shaz
मियाँ उस ने अभी तक उस गली से घर नहीं बदला कि उस की कॉल की उम्मीद में नंबर नहीं बदला — Sandeep dabral 'sendy'
तू जो बदला तो ये ज़रूरी था फेर लूँ ख़ुद से हर ख़याल तेरा — Ishq Allahabadi

FAQs

People use intiqam shayari when they feel betrayed, hurt, or angry. It is commonly shared after breakups, broken trust, or conflicts.
Yes, intiqam shayari is often used as WhatsApp or Instagram status to express strong emotions and send a subtle message to someone.
Not always. While it mainly focuses on revenge, it can also reflect inner pain, disappointment, and emotional strength after betrayal.
Intiqam shayari focuses on revenge and response to betrayal, while nafrat shayari expresses pure hatred or dislike without necessarily seeking revenge.
Yes, intiqam shayari is available in Hindi, English, and Hinglish formats, making it accessible and relatable for different audiences.
People read intiqam shayari to connect with their emotions, release anger, and find words that reflect their inner feelings after being hurt.