ऐसा लगता है कि संसार चला जाएगा
जाने वाला अगर उस पार चला जाएगा
पहले कहना कि घड़ी भर के लिए रुक जाए
फिर समझना कि वफ़ादार चला जाएगा
जाने वालों को यूँ वापिस न बुलाओ यारों
जिस को जाना है वो हर बार चला जाएगा
उन से मिलना तो ज़रूरी है इसी पल मेरा
नहीं तो जाँ से दिल-ए-ज़ार चला जाएगा
हर्फ़-ए-आख़िर में यही बात अभी कहनी है
इश्क़ ये कर के तलबगार चला जाएगा
— DEVANSH TIWARI















