gham se kinaara hai dosti | ग़म से किनारा है दोस्ती

  - Rohan Hamirpuriya

ग़म से किनारा है दोस्ती
दुख में सहारा है दोस्ती

यारों मुझको जाने दो
उसने पुकारा है दोस्ती

क्या करनी दौलत शोहरत
मेरा गुज़ारा है दोस्ती

जिस मर्ज़ की न कोई दवा
उसका चारा है दोस्ती

इस
में मुनाफ़ा हर दम है
ऐसा ख़सारा है दोस्ती

  - Rohan Hamirpuriya

More by Rohan Hamirpuriya

As you were reading Shayari by Rohan Hamirpuriya

Similar Writers

our suggestion based on Rohan Hamirpuriya

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari