मरने का अगर हौसला नहीं

  - Rohan Hamirpuriya

मरने का अगर हौसला नहीं
छोड़ फिर कोई रास्ता नहीं

ठुकरा सकते हैं इल्तिज़ा मेरी
आप पर कोई दबदबा नहीं

हाथों में तेरे जादू है मगर
माँ के हाथ सा ज़ाएक़ा नहीं

लाल चूड़ियाँ वो पहन चुकी
कॉल करने का फ़ाएदा नहीं

आने से रहा तू मेरे घर और
शहर में तेरे मय-कदा नहीं

  - Rohan Hamirpuriya

More by Rohan Hamirpuriya

As you were reading Shayari by Rohan Hamirpuriya

Similar Writers

our suggestion based on Rohan Hamirpuriya

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari