KHud ka hi main aziz thehra | ख़ुद का ही मैं अज़ीज़ ठहरा

  - Rohan Hamirpuriya

ख़ुद का ही मैं अज़ीज़ ठहरा
हाँ अना का मरीज़ ठहरा

है वफ़ादार घर का कुत्ता
आदमी बदतमीज़ ठहरा

जिस को बातिल था माना हम ने
वो तो हर दिल अज़ीज़ ठहरा

जिन को उर्दू का फ़न अता हैं
लहजा उन का लज़ीज़ ठहरा

  - Rohan Hamirpuriya

More by Rohan Hamirpuriya

As you were reading Shayari by Rohan Hamirpuriya

Similar Writers

our suggestion based on Rohan Hamirpuriya

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari