vo pooch leta agar haal meraa | वो पूछ लेता अगर हाल मेरा

  - Rohan Hamirpuriya

वो पूछ लेता अगर हाल मेरा
अच्छा गुज़र जाता ये साल मेरा

ऐसे नहीं वो नज़र आने वाला
बिस्तर ही कूचे में अब डाल मेरा

माज़ी का अफ़साना भूला नहीं हूँ
गुज़रा वो कल ही है फिलहाल मेरा

आई नहीं रास तेरी मुहब्बत
सौदा ये बन बैठा जंजाल मेरा

मौका है ये आज़माने का उस को
आगे का रस्ता है पामाल मेरा

  - Rohan Hamirpuriya

Aankhein Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohan Hamirpuriya

As you were reading Shayari by Rohan Hamirpuriya

Similar Writers

our suggestion based on Rohan Hamirpuriya

Similar Moods

As you were reading Aankhein Shayari Shayari