yaad na karne ke bahaane ho ga.e | याद न करने के बहाने हो गए

  - Rohan Hamirpuriya

याद न करने के बहाने हो गए
याद किए उसको ज़माने हो गए

उस को भी बाक़ी न रहा कोई गिला
अपने भी अब ज़ख़्म पुराने हो गए

कर लीं निगाहें निची जो मुस्कुरा कर
बज़्म में सब तेरे दिवाने हो गए

हो के जुदा उन सेे ये मालूम हुआ
शहर में कम अपने ठिकाने हो गए

वा'दा निभाने का जुनूँ था तो मगर
क़िस्से वो अब महज़ फ़साने हो गए

  - Rohan Hamirpuriya

More by Rohan Hamirpuriya

As you were reading Shayari by Rohan Hamirpuriya

Similar Writers

our suggestion based on Rohan Hamirpuriya

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari