गर्मी में ठंडी ठंडी सैर का मज़ा लो
अब तुम अपनों से मिलकर ग़ैर का मज़ा लो
करने दो लोगों को जैसा करना चाहें
तुम अपनी करनी अपनी ख़ैर का मज़ा लो
दौड़े जीवन भर पर कुछ हासिल कब होता
अब लगता है जीवन में ठैर का मज़ा लो
दुश्मन ताक़तवर हो तो ताक़त देता है
ताक़तवर दुश्मन से फिर बैर का मज़ा लो
अब जिनको गर्दन दबवाने की चाहत हो
उन सेे दबवाकर अपने पैर का मज़ा लो
As you were reading Shayari by Manoj Devdutt
our suggestion based on Manoj Devdutt
As you were reading undefined Shayari