हदें दीवानगी की जब दिखा देगी - Manoj Devdutt

हदें दीवानगी की जब दिखा देगी
तभी नफ़रत का दरिया वो सुखा देगी

मोहब्बत जब किसी से हो गई तो जो
नहीं करते तलब उसकी करा देगी

नहीं जो शब्द कह सकते थे वो सब कुछ
हमेशा एक ख़ामोशी बता देगी

कभी मैं हारने वाला था तो फिर इक
मुझे उम्मीद देकर वो जिता देगी

सभी की रात पर वो राज़ करती है
सभी को ख़्वाब मर्ज़ी के दिखा देगी

- Manoj Devdutt
1 Like

More by Manoj Devdutt

As you were reading Shayari by Manoj Devdutt

Similar Writers

our suggestion based on Manoj Devdutt

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari