Delhi Shayari - Dilli ki galiyon, history aur jazbaat se bhari shayari

Delhi Shayari beautifully captures the soul of India’s capital — from its crowded streets to its rich history and timeless charm. Whether it's the hustle of modern life or the tehzeeb of Purani Dilli, these shayaris express the emotions, memories, and unique vibe of the city in poetic words.

What is Delhi shayari?

Delhi shayari is poetry inspired by the culture, lifestyle, history, and emotions associated with the city of Delhi. It often reflects both the modern hustle and the old-world charm of Dilli.

Delhi Shayari in Hindi

Explore Delhi shayari written in Hindi capturing the essence of the capital city.

हम कुछ ऐसे तेरे दीदार में खो जाते हैं जैसे बच्चे भरे बाज़ार में खो जाते हैं — Waseem Barelvi
शहर-वालों की मोहब्बत का मैं क़ायल हूँ मगर मैं ने जिस हाथ को चूमा वही ख़ंजर निकला — Ahmad Faraz
वहशत-ए-दिल के ख़रीदार भी नापैद हुए कौन अब इश्क़ के बाज़ार में खोलेगा दुकाँ — Ibn E Insha
खुला है झूठ का बाज़ार आओ सच बोलें न हो बला से ख़रीदार आओ सच बोलें — Qateel Shifai
दिल की बस्ती पुरानी दिल्ली है जो भी गुज़रा है उस ने लूटा है — Bashir Badr
दिल्ली के न थे कूचे औराक़-ए-मुसव्वर थे जो शक्ल नज़र आई तस्वीर नज़र आई — Meer Taqi Meer
उन्हीं के फ़ैज़ से बाज़ार-ए-अक़्ल रौशन है, जो गाह गाह जुनूँ इख़्तियार करते रहे — Faiz Ahmad Faiz
दुनिया में हूँ दुनिया का तलबगार नहीं हूँ बाज़ार से गुज़रा हूँ ख़रीदार नहीं हूँ — Akbar Allahabadi
हमारा दिल ज़रा उकता गया था घर में रह रह कर यूँँही बाज़ार आए हैं ख़रीदारी नहीं करनी — Afzal Khan
हमारे ख़ौफ़ से बाज़ार उछलते हैं जहाँ भर में सिसकने से हमारे कौन सी सरकार गिरती है — Nomaan Shauque
बाज़ार गली और कूचों में ग़ुल-शोर मचाया होली ने दिल शाद किया और मोह लिया ये जौबन पाया होली ने — Nazeer Akbarabadi

If you enjoy urban poetry, explore more shehar shayari that reflects city life beautifully.

Delhi Shayari on Life

Shayari that reflects daily life, struggles, and experiences in Delhi.

बेनतीजा रह गईं दिल्ली में सारी बैठकें अन्नदाता खेत की मेड़ों पे भूखे मर गए — Siraj Faisal Khan
भूख है तो सब्र कर, रोटी नहीं तो क्या हुआ आजकल दिल्ली में है ज़ेर-ए-बहस ये मुद्दआ' — Dushyant Kumar
चली आती है अब तो हर कहीं बाज़ार की राखी सुनहरी सब्ज़ रेशम ज़र्द और गुलनार की राखी — Nazeer Akbarabadi
दिल्ली में आज भीक भी मिलती नहीं उन्हें था कल तलक दिमाग़ जिन्हें ताज-ओ-तख़्त का — Meer Taqi Meer
घर आते आते सौदागर हो जाऊँ इतना भी बाज़ार नहीं देखूंगा मैं — Darpan
लकीरें खींच के मिट्टी पे बैठ जाता हूँ यहाँ मकाँ था, ये बाज़ार, ये गली उस की — Ashraf Yousafi
मैं तो ख़ुद बिकने को बाज़ार में आया हुआ हूँ और दुकाँ-दार ख़रीदार समझते हैं मुझे — Shahid Zaki
ऐ शहर-ए-जान-ए-जाँ ऐ शहर-ए-हमदम अगर ज़िन्दा रहे फिर आएँगे हम — Shajar Abbas

For deeper reflections, read zindagi shayari that explores life beyond the city.

Delhi Shayari on Travel

Poetry inspired by journeys, streets, and iconic places of Delhi.

दिल्ली से हम ही बोला करें अम्न की बोली यारो तुम भी कभी लाहौर से बोलो — Rahat Indori
किया तबाह तो दिल्ली ने भी बहुत 'बिस्मिल' मगर ख़ुदा की क़सम लखनऊ ने लूट लिया — Bismil Saeedi
दोपहर तक बिक गया बाज़ार में इक-एक झूठ शाम तक बैठे रहे हम अपनी सच्चाई लिए — Vijendra Singh Parwaaz
अब हम भी सोचते हैं कि बाज़ार गर्म है अपना ज़मीर बेच के दुनिया ख़रीद लें — Iqbal Azeem
हो बुराई या जयकार सब ठीक है मैं खड़ा बीच बाज़ार सब ठीक है — Saarthi Baidyanath
ये भी इक तरक़ीब नई बाज़ार में है अब पिछली को रोया अगली दीवानी करली — Shayra kirti
चाहिए क्या तुम्हें तोहफ़े में बता दो वर्ना हम तो बाज़ार के बाज़ार उठा लाएँगे — Ata Turab
मियाँ बाज़ार को शर्मिंदा करना क्या ज़रूरी है कहीं इस दौर में तहज़ीब के ज़ेवर बदलते हैं — Shoaib Nizam
तुम ने बस बाज़ार में जलवे देखे हैं हम ने भीड़ में खोते बच्चे देखे हैं — Shaad Imran
गुमाँ मत कर कि है तेरी बदौलत रौनक़े-महफ़िल ग़ज़ल वालो यहाँ हम हैं तो ये बाज़ार चलता है — Ramnath Shodharthi

If you love travel vibes, check out travel shayari for more wanderlust poetry.

Delhi Shayari on Memories

Emotional lines capturing memories and nostalgia of Delhi moments.

दिल्ली में दफ़्न होता तो मुमकिन था भूलना दिल में जो दफ़्न है उसे कैसे भुलाएं हम — Ramnath Shodharthi
अब झूठ सस्ता हो गया बाज़ार में है भीड़ भी — Meem Alif Shaz
मुझे तो एक ये भी काम करना था सर-ए-बाज़ार कुछ नीलाम करना था — Dileep Kumar
घर, भर गयें हैं आजकल बाज़ार से बहुत रिश्ते भी हो गयें हैं अब व्यापार की तरह — Umesh Maurya
फिर सोच लो इस में निवेश करते समय 'अभय' ये इश्क़ का बाज़ार जोखिमों के अधीन है — Abhay Aadiv
बहुत पुराना अख़बार नज़र में है फिर ख़बरों का बाज़ार नज़र में है — Shreya Shivmurti
ऐंठ से आया था बाज़ार-ए-मोहब्बत में कभी जो रह गया वो लड़का जानाँ ज़ुल्फ़ में तेरी उलझ कर — Kartik tripathi
लाओ तुम्हारे झुमके हिफाज़त से रख ले हम बाज़ार आ गया है बरेली का जान लो — Rachit Sonkar

Relive emotions with yaad shayari that beautifully express past memories.

Delhi Shayari on Culture and Heritage

Shayari reflecting Delhi’s rich history, traditions, and cultural identity.

फ़क़त हम ही नहीं रुसवा हुए हैं जान दिल्ली में कई शाहों के टूटे हैं यहाँ अरमान दिल्ली में — Dhiraj Singh 'Tahammul'
तुम्हारे दिल के इस बाज़ार में अब हमारे नाम का सिक्का चलेगा — Shiva awasthi
छुपाऊँ भी तो मैं कैसे मिरी बद क़िस्मती मिरी क़िस्मत लुटी भी तो सरे बाज़ार थी — Thomson soni
लोग बेचैन हैं बाजार में छाने के लिए कुछ तो गिर जाते हैं अख़बार में आने के लिए — Navneet krishna
लग रहा है मर चुकी है ग़ैरत-ए-इंसानियत बे रिदा फिरने लगी हैं बेटियाँ बाज़ार में — Shajar Abbas
झूठ कहते हैं यहाँ बाजार में बिकता नहीं कुछ बेसहारा को सर-ए-बाज़ार बिकते देखा मैं ने — Sandeep dabral 'sendy'
ये कु़र्बानी हम ने उस के नाम लिखी है हसरत तो मेरी पूरे बाज़ार बिकी है — RAAHI
सर-ए-बाज़ार मैं उस की मोहब्बत को न बेचूँगा किसी नाज़ुक परी के जिस्म से कपड़ा न खेचूँगा — ALI ZUHRI
जो भी जाता है वहाँ वो लौट कर आता नहीं या'नी कुछ तो मसअला है इश्क़ के बाज़ार में — Hameed Sarwar Bahraichi

Explore more cultural depth with duniya shayari that highlights the world around us.

2 Line Delhi Shayari

Short and impactful two-line Delhi shayari for quick expression.

वालिद तिरा है ज़ुल्म हम पर कर रहा यूँँ भेजकर बाज़ार बुर्के में तुझे — Kuldeep Tripathi KD
जिस्म तो मैं ख़रीद सकता हूँ इश्क़ बाज़ार में नहीं बिकता — ABhishek Parashar
इंसान बे-क़ीमत तो था पहले भी पर इतना नहीं बिकना जो चाहे ख़ुद भी अब बाज़ार में बिकता नहीं — Shoyeb Saif
हम अपनी ज़िन्दगी के किरदार में जमें हैं क़ीमत नहीं है लेकिन बाज़ार में जमें हैं — Saarthi Baidyanath
तन्हाई अश्क ज़ख़्म का बाज़ार देख कर जी भर गया है, इश्क़ का किरदार देख कर — Shivang Tiwari
झूठों ने बाज़ार लगाया सो इस में सच की तो फिर क़ीमत सस्ती होनी है — Jitendra "jeet"

Short Delhi Shayari

Concise Delhi shayari perfect for sharing and reading anytime.

मिस्ल-ए-यूसुफ़ मिस्र के बाज़ार में आया हूँ मैं दौर-ए-हाज़िर की ज़ुलेख़ा कर ख़रीदारी मेरी — Shajar Abbas
दिल की चोरी का ख़ौफ़ लगा रहता है दोस्त इन दिल्ली के रहने वालों से — Prakamyan Gautam
वर्ना तोहफ़े दिल्ली भेजे जाते पर चूड़ी का अपमान नहीं कर सकता मैं — Jatin shukla
किसी बाज़ार से जो मिल जाता अपना बचपन ख़रीद लाते फिर — Binte Reshma
इश्क़ के बाज़ार में बे-वफ़ाई सस्ती है — A R Sahil "Aleeg"
हम ने याँ भी लगा के देख लिया दिल ये दिल्ली में भी नहीं लगता — Yasir Mustafvi
मुझ सेे अगर ये चाहते हो आदमी रहूँ बाज़ार जा रहा हूँ मुझे रोक लीजिये — Deepak Vikal
मोहब्बत में लुटे हैं इस लिए चुप हैं अगर बाज़ार में लुटते ग़ज़ब करते — Meem Alif Shaz
हुस्न को ले के खड़ा हूँ सर-ए-बाज़ार शजर मिस्ल-ए-यूसुफ़ कोई मुझ को भी ख़रीदार मिले — Shajar Abbas
सर-ए-बाज़ार करते हैं नुमाइश अपने ज़ख़्मों की कभी उस ने कहा था दिल को हल्का क्यूँँ नहीं करते — sahil
कुछ शिकायत है तो घर आओ कभी फ़ुर्सत में मैं तमाशा सर-ए-बाज़ार नहीं कर सकता — Shakir Dehlvi
क़ीमत घटाकर देखिए बाज़ार में सामान की फ़ाक़ाकशी शायद घटे फिर मुल्क में इंसान की — Prashant Arahat

Delhi Shayari for WhatsApp Status

Best Delhi shayari lines ideal for WhatsApp status updates.

ये अमीरी इश्क़ पर भारी हुई जब से सो लगा है जिस्म का बाज़ार कमरे में — Jitendra "jeet"
अपनी बेटी को बताओ कि कनीज़-ए-ज़हरा बे रिदा बर सर-ए-बाज़ार नहीं फिरती हैं — Shajar Abbas
चल छोड़ मुनाफ़ों को अब मान भी ले ताजिर बाज़ार बता देगा कब दाम गिराना है — Nikhil Tiwari 'Nazeel'
दिल्ली किसी ने इस तरह दिल तोड़ दिया है मायूस हो के हम ने तुझे छोड़ दिया है — Saif Dehlvi
ज़रा मैं भी देखूँ वो दिल्ली चीज़ है क्या दोस्त जहाँ पे आ के मुझ को भूल गए — Irshad Siddique "Shibu"
होता है कहीं नारी सम्मान, कहीं लेकिन औरत के लगे तुम को बाज़ार नहीं दिखते — Sahil Verma
आगरा हो मियाँ कि दिल्ली हो अहल-ए-दिल को सभी ने लूटा है — Meem Maroof Ashraf
इश्क़ की अफ़वाहें ऐसे ही नहीं फैलतीं सरे बाज़ार हम को कभी किसी ने कहीं अकेले जाते नहीं देखा — Das Kanpuri
बिक गई हो आबरू बाज़ार में पूछिए उस बाप से बेटी का दुख — 100rav
आज फिर तोड़ा है इक लैला ने इक दिल इश्क़ के बाज़ार अब चलते रहेंगे — Yaduvanshi Abhishek

Delhi Captions for Instagram

Creative and stylish Delhi captions to enhance your Instagram posts.

प्यार को मत ढूँढ़िए दुनिया के बाज़ार में इश्क़ की बोली लगे और बदन बिकते रहे — arjun chamoli
खा के चक्कर गिर गए थे कल सर-ए-बाज़ार में और तब से होश में हम आ न पाए आज तक — Pushpendra Panchal
अच्छी क़ीमत मिली है मुझ को मिरी ग़ज़लों की मैं ने बाज़ार में बस आँसू का व्यापार किया — Raj Tiwari
क्या अब यही है सच कि मुहब्बत नहीं रही मतलब यही के तुम को भी हसरत नहीं रही कल रात तुम ने हम को निकाला जो बज़्म से यारों में बात क्या रहे इज़्ज़त नहीं रही जिस जिस भी कूचे में गए खाए हैं ज़ख़्म ही अब और दिल लगाने की हसरत नहीं रही तन्हाई भी है दर्द भी है तेरा ग़म भी है अब मेरे कमरे में कोई ख़ल्वत नहीं रही अब तो सितम ये है के सितमगर ने कह दिया अब और सितम को तेरी ज़रूरत नहीं रही हम जिस के पहलू से चले आए हैं दश्त में वो दर नहीं रहा कि वो निस्बत नहीं रही बाज़ार-ए-इश्क़ में भी पुकारे गए मगर वो दिन नहीं रहे के वो क़ीमत नहीं रही — Gulfam Ajmeri
ग़ालिब जैसे शे'र नहीं कहते तो क्या क़र्ज़ा तो हम पर भी दिल्ली भर का है — Praveen Sharma SHAJAR
प्यार को मत ढूँढ़ना दुनिया के इस बाज़ार में भाव बढ़ जाता है मिन्नत जो ज़ियादा की अगर — arjun chamoli
अब तो मिज़ाज-ए-शहर कुछ बदला सा लगता है दिवू जो दर्द बाँटोगे तमाशा ख़ुद-ब-ख़ुद बन जाएगा — Divu
रौनक़-ए-शहर-ए-सुख़न ताज़ा सुख़न-दान हैं हम मीर-ओ-ग़ालिब की तरह साहिब-ए-दीवान हैं हम — Shajar Abbas
थक गईं सब हार कर जाँ-बाज़ सेनाएँ तू मगर लड़ती रही शब्बास रे दिल्ली — Rakesh Mahadiuree

FAQs

Yes, Delhi shayari works perfectly as Instagram captions, especially for travel posts, street photography, or expressing your love for the city.
Not always. While it is centered around Delhi, it also explores emotions like memories, identity, culture, and personal experiences connected to the city.
Yes, Delhi shayari can be written in English, Hindi, or Hinglish. The emotion and connection to the city matter more than the language.
Delhi has a deep historical and cultural background, making it a rich source of inspiration for poets who want to express life, chaos, beauty, and nostalgia.
Absolutely, short Delhi shayari lines are widely used for WhatsApp status to show city pride or share travel memories.
Delhi shayari has a unique blend of history, politics, culture, and emotions that make it more layered compared to generic city-based poetry.