ghar se azaad kar diya gaya hai | घर से आज़ाद कर दिया गया है

  - Shajar Abbas

घर से आज़ाद कर दिया गया है
मुझको बर्बाद कर दिया गया है

जिनको शागिर्दीगी न आई कभी
उनको उस्ताद कर दिया गया है

आज ना-शाद शाद होना था
शाद ना-शाद कर दिया गया है

मैं हूँ सय्यद यक़ीन मान मिरा
मुझको सय्याद कर दिया गया है

फिर लगाकर शजर मुहब्बत का
शहर आबाद कर दिया गया है

  - Shajar Abbas

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari