धूप में जब बाहर देखोगे क्या होता है
तब तो जानोगे ना कैसे क्या होता है
मैं ही अच्छा लगता हूँ तुमको यूँं बोलो
अच्छे लगते हैं तुम जैसे क्या होता है
रिश्ते दिल से मिलाए जाते है ये सुना था
फिर मैं सोचूँ हाथ मिला के क्या होता है
लड़ना छोड़ो आपस में सब मिलके सोचो
कोई कहाँ जाता है मरके क्या होता है
नाम भी तो मेरा तुम ले सकती हो ना लड़की
ये ओए लड़के सुन लड़के क्या होता है
बाय कहा उसने मेरा हाथ छुड़ाते हुए दोस्त
मैंने आज ही जाना मिलके क्या होता है
तू ही कहती थी तेरे बिन भी जी लूंगी
मुझ सेे बिधड़ के देखा तूने क्या होता है
इंग्लिश की टीचर हो गई है तूं रोज़ यही बस
बोलो एल से क्या और यूँ से क्या होता है
Read Full