kya bataayein tumhein ki kitnii pee | क्या बताएँ तुम्हें कि कितनी पी

  - Aatish Indori

क्या बताएँ तुम्हें कि कितनी पी
मापनी में ले कर के थोड़ी पी

हम तो हैं असल पीने वाले लोग
हम नहीं देखते कि कितनी पी

जान-ए-जानाँ नियम नहीं तोड़ा
जितनी थी हमने उतनी पूरी पी

तेरा हिस्सा मैं कैसे पी जाता
इसलिए आधी छोड़ी आधी पी

  - Aatish Indori

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari