सलवार-सूट से टॉप-जींस तक जाना मुश्किल होता है
ख़ुद की खींची क़ैदों से बाहर आना मुश्किल होता है
धीरे-धीरे से इस कारण लम्हों को पीता हूँ जानाँ
कितना तेरी बाँहों में वापिस आना मुश्किल होता है
दरिया तो सागर से ऐसे-वैसे करके मिल ही लेगी
लेकिन मिल जाने पर मीठा रह जाना मुश्किल होता है
छुपके-छुपके तकने का कारण यह ही होगा जान-ए-जाँ
चोरों का दरवाज़ों से अंदर आना मुश्किल होता है
इक मुद्दत के बाद कहीं तुमको बिसरा पाया था जानाँ
गहरे सदमों से जल्दी बाहर आना मुश्किल होता है
Read Full