ख़ुद को बेदार करना होता हैकुछ अलग यार करना होता हैजिस्म से रूह से मोहब्बत सेसब से मिस्मार करना होता हैसिर्फ़ मुश्किल खड़ी नहीं करनाराह हम-वार करना होता हैयार जाने से क़ब्ल रोक मुझेख़ुद को तैयार करना होता है— Afzal Sultanpuri