मुस्कुराहट ओढ़कर यूँँ ही नहीं रहता हूँ मैं

झाँककर देखो कभी अंदर बहुत टूटा हूँ मैं

ज़िन्दगी भर का तो वा'दा ज़िन्दगी से कर लिया
हाँ मगर ऐ मौत ! उस के बा'द बस तेरा हूँ मैं

काश ! झूठा ही सही, वो पूछता कैसे हो तुम
मैं भुला देता हर इक ग़म, बोलता, अच्छा हूँ मैं

— Bhaskar Shukla

More by Bhaskar Shukla

Other ghazal from the same pen

See all from Bhaskar Shukla →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling