ख़ुद की हाजत की ख़ुशी की क़ब्र है

  - Aditya Tiwari

ख़ुद की हाजत की ख़ुशी की क़ब्र है
मेरे अंदर हर किसी की क़ब्र है

मौत ही बस ज़ीस्त की तुर्बत नहीं
ज़िन्दगी भी ज़िंदगी की क़ब्र है

इक दिया जलता है और कुछ फूल हैं
वो है मंदिर या किसी की क़ब्र है

ख़ाक का तिनका हो या फिर हो दरख़्त
एक जैसी हर किसी की क़ब्र है

हैं कफ़न उस पे ये दफ़्तर के हिसाब
डायरी अब शाइरी की क़ब्र है

शम्स उगने तक ही है ज़ीस्त-ए-चराग़
रौशनी ही रौशनी की क़ब्र है

  - Aditya Tiwari

More by Aditya Tiwari

As you were reading Shayari by Aditya Tiwari

Similar Writers

our suggestion based on Aditya Tiwari

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari