हिम्मत की दाद है कि सर-ए-आम लिख गया

  - Nityanand Vajpayee

हिम्मत की दाद है कि सर-ए-आम लिख गया
सब कुछ मिटा के सिर्फ़ लब-ए-जाम लिख गया

बिखरे जो मेरी राह में थे ख़ार बेशुमार
तरतीब मैंने दी तो तेरा नाम लिख गया

वो जाँचने लगे मेरी अच्छाई के सुबूत
सीने पे ख़ुद-ब-ख़ुद ही मेरे राम लिख गया

मुझ
में इमाम-ए-हिंद की अज़मत के हैं सुतूॅं
इस दम पे बन्दगी का ये अंजाम लिख गया

मौजूद है वो नित्य मेरे ख़ूँ में बा-ख़बर
ग़मगीनियाँ सभी वो मेरे नाम लिख गया

  - Nityanand Vajpayee

More by Nityanand Vajpayee

As you were reading Shayari by Nityanand Vajpayee

Similar Writers

our suggestion based on Nityanand Vajpayee

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari