samajhte ho duniya bahut khoo-b-roo tum | समझते हो दुनिया बहुत ख़ू-ब-रू तुम

  - Rakesh Mahadiuree

समझते हो दुनिया बहुत ख़ू-ब-रू तुम
अभी जान घू
में नहीं चार-सू तुम

अभी हम सेे कोई न वा'दा कराओ
अभी ज़िंदगी से नहीं रू-ब-रू तुम

तुम्हारे दिवाने बहुत होंगे लेकिन
हमारे नज़र की नहीं जुस्तजू तुम

मुझे ये बताते ख़ुशी हो रही है
कि फैले हुए हो सनम कू-ब-कू तुम

कि दो चार अक्षर तो हम भी पढ़े हैं
मियाँ इतने ज़्यादा नहीं बा-वज़ू तुम

बहुत ख़ू-ब-रू हो बहुत ख़ू-ब-रू हो
मगर यार मेरी नहीं जुस्तजू तुम

मुझे तुमको छूते पता लग गया था
कि उस दोपहर थे नहीं बा-वज़ू तुम

फ़क़त एक लड़की नहीं हो हसीं तुम
मेरी ज़िंदगी हो मेरी आबरू तुम

तुम्हें मैं ने पाने में क्या कुछ न खोया
मेरे एक दिन की नहीं आरज़ू तुम

तुम्हें मैं ने देखा है टूटे जिगर में
ख़ुदा आ भी जाओ न अब रू-ब-रू तुम

  - Rakesh Mahadiuree

More by Rakesh Mahadiuree

As you were reading Shayari by Rakesh Mahadiuree

Similar Writers

our suggestion based on Rakesh Mahadiuree

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari