दुनिया की चिंता करते हो
जाहिल के जैसा करते हो
देखो दुनिया बहुत बड़ी है
ख़ुद को क्यूँ तन्हा करते हो
दिल तो पागल आवारा है
दिल से क्यूँ उलझा करते हो
अल्लाह अल्लाह तौबा तौबा
दिल से भी झगड़ा करते हो
उस अंबर में है क्या कोई
इतना क्यूँ ताका करते हो
कितनी आँखें सूज गई हैं
छुप छुप के रोया करते हो
दुनिया आख़िर दुनिया है जी
इतना क्यूँ सोचा करते हो
देखो आगे क्या होता है
यारी तो सच्ची करते हो
मैं तो पागल दीवाना हूँ
'महदिउरी' तुम क्या करते हो
Read Full