Akhbaar Shayari - Sach, khabrein aur zamane ki haqeeqat par alfaaz

Akhbaar shayari reflects the truth of society, headlines of life, and hidden realities behind everyday news. These verses capture the essence of sach and zamane ki kahani through poetic expression. Perfect for those who see poetry in current affairs, truth, and the changing world around us.

What is akhbaar shayari?

Akhbaar shayari is poetry inspired by news, headlines, and real-life events. It reflects truth, social issues, and the realities of the world in a poetic form.

Akhbaar Shayari in Hindi

Explore shayari that captures news, headlines, and reality in expressive Hindi verses.

ये आग वाग का दरिया तो खेल था हम को जो सच कहें तो बड़ा इम्तिहान आँसू हैं — Abhishek shukla
जिस ने भी इस ख़बर को सुना सर पकड़ लिया कल एक दिए ने आंधी का कॉलर पकड़ लिया — Munawwar Rana
ये सच है नफ़रतों की आग ने सब कुछ जला डाला मगर उम्मीद की ठण्डी हवाएँ रोज़ आती हैं — Munawwar Rana
किसे ख़बर वो मोहब्बत थी या रक़ाबत थी बहुत से लोग तुझे देख कर हमारे हुए — Ahmad Faraz
ख़बर मिली है स्टेशन पर तुम भी आने वाली हो रेल को पीछे छोड़ दीया है साँसों की रफ़्तारों ने — Shadab Javed
हिम्मत से सच कहो तो बुरा मानते हैं लोग रो-रो के बात कहने की आदत नहीं रही — Dushyant Kumar
धोखा है इक फ़रेब है मंज़िल का हर ख़याल सच पूछिए तो सारा सफ़र वापसी का है — Rajesh Reddy
मैदान छोड़ देने से मैं बच तो जाऊँगा लेकिन जो ये ख़बर मेरी माँ तक पहुँच गई — Munawwar Rana

For deeper reflections on society, explore duniya shayari as well.

Akhbaar Shayari on Life Reality

Verses that reveal life’s truths like headlines, showing the reality behind everyday stories.

सदाक़त हो तो दिल सीनों से खिंचने लगते हैं वाइज़ हक़ीक़त ख़ुद को मनवा लेती है मानी नहीं जाती — Jigar Moradabadi
मैं सच कहूँगी मगर फिर भी हार जाऊँगी वो झूट बोलेगा और ला-जवाब कर देगा — Parveen Shakir
हम को मालूम है जन्नत की हक़ीक़त लेकिन दिल के ख़ुश रखने को 'ग़ालिब' ये ख़याल अच्छा है — Mirza Ghalib
इतना सच बोल कि होंटों का तबस्सुम न बुझे रौशनी ख़त्म न कर आगे अँधेरा होगा — Nida Fazli
सच बोलने के तौर-तरीक़े नहीं रहे पत्थर बहुत हैं शहर में शीशे नहीं रहे — Nawaz Deobandi
सहर की आस लगाए हुए हैं वो कि जिन्हें कमान-ए-शब से चले तीर की ख़बर भी नहीं — Abhishek shukla
कैसे कह दूँ कि मुझे छोड़ दिया है उस ने बात तो सच है मगर बात है रुस्वाई की — Parveen Shakir
हम तो समझे थे कि इक ज़ख़्म है भर जाएगा क्या ख़बर थी कि रग-ए-जाँ में उतर जाएगा — Parveen Shakir
तेरे आने की जब ख़बर महके तेरी ख़ुश्बू से सारा घर महके — Nawaz Deobandi

You may also enjoy reading zindagi shayari for broader life perspectives.

Akhbaar Shayari on Society and Truth

Shayari highlighting social issues, truth, and the deeper meaning behind public events.

अगर सच इतना ज़ालिम है तो हम से झूट ही बोलो हमें आता है पतझड़ के दिनों गुल-बार हो जाना — Ada Jafarey
ये सच है कि पाँवों ने बहुत कष्ट उठाए पर पाँव किसी तरह राहों पे तो आए — Dushyant Kumar
ये सोचना ग़लत है कि तुम पर नज़र नहीं मसरूफ़ हम बहुत हैं मगर बे-ख़बर नहीं — Aalok Shrivastav
खुला है झूठ का बाज़ार आओ सच बोलें न हो बला से ख़रीदार आओ सच बोलें — Qateel Shifai
किताबें, रिसाले न अख़बार पढ़ना मगर दिल को हर रात इक बार पढ़ना — Bashir Badr
झूट वाले कहीं से कहीं बढ़ गए और मैं था कि सच बोलता रह गया — Waseem Barelvi
हमारे शहर के लोगों का अब अहवाल इतना है कभी अख़बार पढ़ लेना कभी अख़बार हो जाना — Ada Jafarey
किसी से इश्क़ करना और इस को बा-ख़बर करना है अपने मतलब-ए-दुश्वार को दुश्वार-तर करना — Abbas Ali Khan Bekhud
सच घटे या बढ़े तो सच न रहे झूट की कोई इंतिहा ही नहीं — Krishna Bihari Noor
हर हक़ीक़त है एक हुस्न 'हफ़ीज़' और हर हुस्न इक हक़ीक़त है — Hafeez Banarasi

For more truth-based expressions, check out sach shayari .

Akhbaar Shayari on Politics

Poetry inspired by political news, opinions, and the changing landscape of power and society.

साक़ी कुछ आज तुझ को ख़बर है बसंत की हर सू बहार पेश-ए-नज़र है बसंत की — Ufuq Lakhnavi
सच तो ये है 'मजाज़' की दुनिया हुस्न और इश्क़ के सिवा क्या है — Asrar Ul Haq Majaz
आ जाए कौन कब कहाँ कैसी ख़बर के साथ अपने ही घर में बैठा हुआ हूँ मैं डर के साथ — Pratap Somvanshi
मुझे तो इस ख़बर ने खो दिया है सुना है मैं कहीं पाया गया हूँ — Hafeez Jalandhari
पूरा करेंगे होली में क्या वादा-ए-विसाल जिन को अभी बसंत की ऐ दिल ख़बर नहीं — Kalb-E-Hussain Nadir
रूहों के पर्दा-पोश गुनाहों से बे-ख़बर जिस्मों की नेकियाँ ही गिनाता रहा हूँ मैं — Jaun Elia
तुझ को मेरी न मुझे तेरी ख़बर जाएगी ईद अब के भी दबे पाँव गुज़र जाएगी — Zafar Iqbal
होंठ जो कहते है सब कुछ झूठ है आँख सच कहती है उस की बात सुन — Siddharth Saaz

You can also explore political shayari for similar themes.

Akhbaar Shayari with Meaning

Understand the deeper meaning behind news-inspired shayari and its reflection on reality.

सफ़र के ब'अद भी मुझ को सफ़र में रहना है नज़र से गिरना भी गोया ख़बर में रहना है — Aadil Raza Mansoori
हमारे सीने पे उँगलियों से तुम अपना चेहरा बना रहे थे तुम्हें कुछ उस की ख़बर नहीं थी हमारे दिल में जो चल रहा था — Nadim Nadeem
बस एक लम्हे के सच झूट के एवज़ 'फ़रहत' तमाम उम्र का इल्ज़ाम ले गया मुझ से — Farhat Abbas Shah
जब राह झूठ की चुनी तो लिफ़्ट भी मिली और सच की राह में मिले पैरों के बस निशाँ — Tanoj Dadhich
क्या ख़बर कौन था वो, और मेरा क्या लगता था जिस सेे मिल कर मुझे, हर शख़्स बुरा लगता था — Tehzeeb Hafi
क़ुबूल है जिन्हें ग़म भी तेरी ख़ुशी के लिए वो जी रहे हैं हक़ीक़त में ज़िन्दगी के लिए — Nasir Kazmi
दोस्त दिल रखने को करते हैं बहाने क्या क्या रोज़ झूटी ख़बर-ए-वस्ल सुना जाते हैं — Lala Madhav Ram Jauhar

To dive into hidden truths, read raaz shayari as well.

2 Line Akhbaar Shayari

Short and impactful two-line shayari inspired by headlines and real-life events.

तुम मिरी ज़िंदगी हो ये सच है ज़िंदगी का मगर भरोसा क्या — Bashir Badr
वो कहते हैं मैं ज़िंदगानी हूँ तेरी ये सच है तो उन का भरोसा नहीं है — Aasi Ghazipuri
तुझे कैसे इल्म न हो सका बड़ी दूर तक ये ख़बर गई तिरे शहर ही की ये शाएरा तिरे इंतिज़ार में मर गई — Mumtaz Naseem
जैसे तुम ने वक़्त को हाथ में रोका हो सच तो ये है तुम आँखों का धोख़ा हो — Tehzeeb Hafi
किसी के झूठ से पर्दा हटाकर हमारा सच बहुत रोया था उस दिन — Shadab Asghar
न इब्तिदा की ख़बर है न इंतिहा मालूम रहा ये वहम कि हम हैं सो वो भी क्या मालूम — Fani Badayuni
मुझे उस सेे मुहब्बत सच बड़ी महँगी पड़ेगी अकेलेपन से उस ने इश्क़ ऐसा कर लिया है — Anukriti 'Tabassum'

Short Akhbaar Shayari

Quick and crisp shayari that captures news-like emotions in a few powerful words.

सच कहें तो वो कहानी बीच में दम तोड़ देगी जिस कहानी को सभी किरदार छोड़े जा रहे हैं — Anurag Pandey
ज़माने ने ग़लत को सच कहा है ज़माने की ख़राबी है हमीं से — Meem Alif Shaz
तुम मिरे साथ हो ये सच तो नहीं है लेकिन मैं अगर झूट न बोलूँ तो अकेला हो जाऊँ — Ahmad Kamal Parvazi
किसी उम्मीद का ये इस्तिआरा जान पड़ता है कि तन्हा ही सही सच झूट से अब रोज़ लड़ता है — Tarun Pandey
इतने अफ़सुर्दा नहीं हैं हम कि कर लें ख़ुद-कुशी और न इतने ख़ुश कि सच में मरने की ख़्वाहिश न हो — Charagh Sharma
बे-वफ़ा शख़्स तेरे होंठों पे ये लफ़्ज़-ए-वफ़ा सच बताऊँ मुझे बिल्कुल नहीं अच्छा लगता — Shajar Abbas
सज़ा सच बोलने की ये मिली है सभी ने कर लिया हम से किनारा — Meem Alif Shaz

Akhbaar Shayari for Status

Perfect shayari lines for WhatsApp or Facebook status reflecting truth and reality.

या'नी तुम वो हो वाक़ई हद है मैं तो सच-मुच सभी को भूल गया — Jaun Elia
वो हक़ीक़त को किस तरह समझे वहम ने जिस की परवरिश की हो — Kaif Uddin Khan
मुझ को तो होश नहीं तुम को ख़बर हो शायद लोग कहते हैं कि तुम ने मुझे बर्बाद किया — Josh Malihabadi
तू तो सच में ही झूठा निकला यारा तू तो कहता था हम मिलते रहेंगे — Vicky Kumar Rajak
मुझे ख़राब किया उस ने हाँ किया होगा उसी से पूछिए मुझ को ख़बर ज़ियादा नहीं — Zafar Iqbal
मुझे आज़ाद कर दो एक दिन सब सच बता कर तुम्हारे और उस के दरमियाँ क्या चल रहा है — Tehzeeb Hafi
मुझे ख़बर नहीं ग़म क्या है और ख़ुशी क्या है ये ज़िंदगी की है सूरत तो ज़िंदगी क्या है — Shadan Ahsan Marehrvi

Akhbaar Captions for Instagram

Use these captions to express your thoughts on news, society, and real-life moments creatively.

भले ही जान-लेवा हो सियासत को ग़लत कहना मगर फिर भी ये सच ईमान वाले लोग कहते हैं — Amaan Pathan
ख़ैर सच तो है सच मगर ऐ झूठ मैं ने तेरा भी ए'तिबार किया — Firaq Gorakhpuri
जो दिया सच की आग से रौशन वो तो दरिया से भी बुझा ही नहीं — Amaan Pathan
रंग और नस्ल ज़ात और मज़हब जो भी है आदमी से कमतर है इस हक़ीक़त को तुम भी मेरी तरह मान जाओ तो कोई बात बने — Sahir Ludhianvi
सच की डगर पे जब भी रक्खे क़दम किसी ने पहले तो देखी ग़ुर्बत फिर तख़्त-ओ-ताज देखा — Amaan Pathan
झूटी ता'रीफ़ों के पीछे भागते रहते हो दिन भर अभी अगर मैं सच कह दूँगा वो तुम को चुभ जाएगा — Amaan Pathan
चाँद ला सका नहीं कभी सनम है सच मगर ला रहा हूँ मैं तुम्हारी ख़ातिर आफ़ताब अब — Amaan Pathan
चाहा तुझे तो ख़ुद से मोहब्बत सी हो गई खोने के बा'द मिल गई अपनी ख़बर मुझे — Qamar Jalalabadi

FAQs

People read akhbaar shayari to connect with reality, express opinions on society, and reflect on current events in a creative and emotional way.
Yes, akhbaar shayari works well for captions and status updates, especially when sharing thoughts on news, truth, or society.
No, it covers a wide range of topics including social issues, daily life events, truth, and human emotions reflected through news-like storytelling.
Akhbaar shayari focuses on news and real-world events, while sach shayari is more about truth and honesty in a broader emotional or philosophical sense.
Yes, akhbaar shayari can be written in Hindi, English, or Hinglish, as long as it captures the essence of news, reality, and expression.
You can use it in social media posts, blogs, captions, or even speeches where you want to highlight truth, news, or social awareness creatively.