फ़लाँ मत बुलाओ मेरे फूल को
नज़र मत लगाओ मेरे फूल को
जिधर है उधर की दिशा ख़ूब-रू
इधर मत बुलाओ मेरे फूल को
अज़ल से अबद तक में है एक वो
न लोगों सताओ मेरे फूल को
है मुझ को तलब छू के देखूँ उसे
ज़रा पास लाओ मेरे फूल को
मेरा फूल है सैकड़ों फूल में
तड़प के सजाओ मेरे फूल को
है तौहीन उसके लिए कोई नाम
फ़लाँ मत बुलाओ मेरे फूल को
मेरा फूल मतलब मेरा फूल है
कि 'राकेश' लाओ मेरे फूल को
Read Full