kab kaha tha ki vo tohfa mujhe waapas kar de | कब कहा था कि वो तोहफ़ा मुझे वापस कर दे

  - Rehana Qamar

कब कहा था कि वो तोहफ़ा मुझे वापस कर दे
तेरी मर्ज़ी है तो अच्छा मुझे वापस कर दे

अब भी गुड़ियों में लगा सकती हूँ अपने दिल को
मेरी छोटी सी वो दुनिया मुझे वापस कर दे

जितने आँसू हैं मेरे पास वो ले ले सारे
और वो ज़ब्त का लम्हा मुझे वापस कर दे

दिल को लौटा के मेरे दोस्त ग़मी क्या होना
मैंने कब तुझ से कहा था मुझे वापस कर दे

कोई तस्वीर तेरे पास नहीं रख सकती
मेरी यादों का ख़ज़ाना मुझे वापस कर दे

झूटी उम्मीद दिलाने से तो बेहतर है 'क़मर'
वही टूटा हुआ वा'दा मुझे वापस कर दे

  - Rehana Qamar

More by Rehana Qamar

As you were reading Shayari by Rehana Qamar

Similar Writers

our suggestion based on Rehana Qamar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari