रात ढलने के बा'द क्या होगा

दिन निकलने के बा'द क्या होगा

सोचता हूँ कि उस से बच निकलूँ
बच निकलने के बा'द क्या होगा

ख़्वाब टूटा तो गिर पड़े तारे
आँख मलने के बा'द क्या होगा

रक़्स में होगी एक परछाईं
दीप जलने के बा'द क्या होगा

दश्त छोड़ा तो क्या मिला 'सरवत'
घर बदलने के बा'द क्या होगा

— Sarvat Husain

More by Sarvat Husain

Other ghazal from the same pen

See all from Sarvat Husain →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling