sochta hooñ ki vo kitne ma'soom the kya se kya ho ga.e dekhte-dekhte | सोचता हूँ कि वो कितने मा'सूम थे क्या से क्या हो गए देखते-देखते

  - Shakeb Jalali

सोचता हूँ कि वो कितने मा'सूम थे क्या से क्या हो गए देखते-देखते
मैंने पत्थर से जिन को बनाया सनम वो ख़ुदा हो गए देखते-देखते

हश्र है वहशत-ए-दिल की आवारगी हम से पूछो मोहब्बत की दीवानगी
जो पता पूछते थे किसी का कभी लापता हो गए देखते-देखते

हम से ये सोच कर कोई वा'दे करो एक वा'दा पे 'उम्रें गुज़र जाएँगी
ये है दुनिया यहाँ कितने अहल-ए-वफ़ा बे-वफ़ा हो गए देखते-देखते

ग़ैर की बात तस्लीम क्या कीजिए अब तो ख़ुद पर भी हम को भरोसा नहीं
अपना साया समझते थे जिन को कभी वो जुदा हो गए देखते-देखते

  - Shakeb Jalali

More by Shakeb Jalali

As you were reading Shayari by Shakeb Jalali

Similar Writers

our suggestion based on Shakeb Jalali

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari