साक़ी को अब शराब का मतलब बताएँ हम
दरिया को या'नी आब का मतलब बताएँ हम
तुम को भी अब हिसाब दें हम अपने प्यार का
तुम को भी बे-हिसाब का मतलब बताएँ हम
सब से हमारे बारे में क्या पूछते हो तुम
तुम को खुली किताब का मतलब बताएँ हम
तेरा जवाब ढूँढ़ते फिरते हैं बेवक़ूफ़
किस किस को लाजवाब का मतलब बताएँ हम
हम ने सुना है आप को लगते हैं हम ख़राब
मिलिए कभी ख़राब का मतलब बताएँ हम
— Shakir Dehlvi















