Andaaz Shayari - Apne unique style aur expression ko lafzon mein bayaan kare

Andaaz shayari reflects your unique style, attitude, and the way you express emotions. Whether it's confidence, elegance, or a subtle tevar, this shayari captures the essence of personality through powerful words. Perfect for showcasing individuality in a poetic and impactful way.

What is andaaz shayari?

Andaaz shayari is poetry that expresses a person's unique style, attitude, and way of presenting emotions. It highlights individuality through impactful and stylish words.

Andaaz Shayari in Hindi

Explore andaaz shayari in Hindi that beautifully captures style, personality, and unique expression.

हैं और भी दुनिया में सुख़न-वर बहुत अच्छे कहते हैं कि 'ग़ालिब' का है अंदाज़-ए-बयाँ और — Mirza Ghalib
मैं जिसे प्यार का अंदाज़ समझ बैठा हूँ वो तबस्सुम वो तकल्लुम तिरी आदत ही न हो — Sahir Ludhianvi
आफ़त तो है वो नाज़ भी अंदाज़ भी लेकिन मरता हूँ मैं जिस पर वो अदा और ही कुछ है — Ameer Minai
चराग़ दिल का मुक़ाबिल हवा के रखते हैं हर एक हाल में तेवर बला के रखते हैं — Hastimal Hasti
हर एक बात पे कहते हो तुम कि तू क्या है तुम्हीं कहो कि ये अंदाज़-ए-गुफ़्तगू क्या है — Mirza Ghalib
इस शहर में जीने के अंदाज़ निराले हैं होंटों पे लतीफ़े हैं आवाज़ में छाले हैं — Javed Akhtar
है दुआ याद मगर हर्फ़-ए-दुआ याद नहीं मेरे नग़्मात को अंदाज़-ए-नवा याद नहीं — Saghar Siddiqui
अजब अंदाज़ से ये घर गिरा है मिरा मलबा मिरे ऊपर गिरा है — Aanis Moin
अजब अंदाज़ के शाम-ओ-सहर हैं कोई तस्वीर हो जैसे अधूरी — Asad Bhopali
फ़िक्र-ए-ईजाद में गुम हूँ मुझे ग़ाफ़िल न समझ अपने अंदाज़ पर ईजाद करूँँगा तुझ को — Jaun Elia

If you enjoy expressive poetry, explore more in jazbaat shayari for deeper emotions.

Andaaz Shayari on Life

Discover how andaaz shayari reflects life perspectives with confidence and personal style.

गर अदीबों को अना का रोग लग जाए तो फिर गुल मोहब्बत के अदब की शाख़ पर खिलते नहीं — Afzal Ali Afzal
दर्द सहने का अलग अंदाज़ है जी रहे हैं हम अदा की ज़िंदगी — Farhat Abbas Shah
राहों में जान घर में चराग़ों से शान है दीपावली से आज ज़मीन आसमान है — Obaid Azam Azmi
हुस्न को हुस्न बनाने में मिरा हाथ भी है आप मुझ को नज़र-अंदाज़ नहीं कर सकते — Rais Farog
तिरंगा शान है मेरी तिरंगा जान है मेरी तिरंगा सब सेे ऊँचा हो यही पहचान है मेरी — Aves Sayyad
इक ये भी तो अंदाज़-ए-इलाज-ए-ग़म-ए-जाँ है ऐ चारागरो दर्द बढ़ा क्यूँँ नहीं देते — Ahmad Faraz
ऐसे तेवर दुश्मन ही के होते हैं पता करो ये लड़की किस की बेटी है — Zia Mazkoor
अदब ता'लीम का जौहर है ज़ेवर है जवानी का वही शागिर्द हैं जो ख़िदमत-ए-उस्ताद करते हैं — Chakbast Brij Narayan
अलग अंदाज़ हैं दोनों के अपनी बात कहने के मैं उस पे शे'र कहता हूँ, वो ताना मार देती है — Ankit Maurya

For more thoughts on life and expression, read zindagi shayari as well.

Andaaz Shayari on Love

Express love with a unique andaaz through poetic lines that stand out with style.

पहले ये शुक्र कि हम हद्द-ए-अदब से न बढ़े अब ये शिकवा कि शराफ़त ने कहीं का न रखा — Rais Amrohvi
हम खड़े रहते हैं मुजरिम की तरह महफ़िल में उन का अंदाज़ वकीलों की तरह होता है — Shakir Dehlvi
कुछ बातें अलग हैं उस की, अंदाज़ निराले हैं उस के आँखें अजब हैं उस की, और बाल काले हैं उस के — Bittu khan
तिरे बच्चे है बेअदब कितने मौला तिरे बच्चों से ही नसब पूछते है — Akshay Sopori
तुम मिरी आँख के तेवर न भुला पाओगे अन-कही बात को समझोगे तो याद आऊँगा — Wasi Shah
सरसरी अंदाज़ से देखोगे तो महफ़िल ही महफ़िल ग़ौर से देखोगे तो हर आदमी तन्हा लगेगा — Shuja Khawar
ये शा'इरी ये शाइ'र इस ग़ज़ल को प्रणाम अदब सीखने वाली हर क़लम को प्रणाम — Aryan Goswami
कही पर कहूँ, या अनकही पर कहूँ साक़ी बता मैं किस अंदाज़ पर कहूँ — Animesh Choubey
यही इक हल बचा है अब मिरी नाराज़गी का उसे बोलो मिरे अंदाज़ में मुझ को मनाए — Haider Khan

You can also explore romantic expressions in mohabbat shayari .

Andaaz Shayari with Meaning

Understand deeper meanings behind stylish andaaz shayari and its emotional impact.

मिला कर ख़ाक में मुझ को वो इस अंदाज में बोले खिलौना था वो मिट्टी का कहाँ रखने के क़ाबिल था — Arpit shukla
चमन में मैं ने गुल की पत्तियों का नए अंदाज़ से बोसा लिया है — Shajar Abbas
मेरे जैसे लफंगे भी मेरी जाँ अदब से नाम लेते है तुम्हारा — Upendra Bajpai
यूँँ नज़र-अंदाज़ मत कर पेड़ को लौट कर आना है इस के साए में — Jitendra Tiwari
इक महज़ क़ब्रगाह ताजमहल देख ली शान-ए-आगरा क्या है — Ajeetendra Aazi Tamaam
मज़लूम को कुछ लोग बुरा कहने लगे हैं ज़ालिम को बजा कहने का अंदाज़ तो देखो — Rekhta Pataulvi
निहारूँगा मैं जब दस्त-ए-अदब से फूल के तन को शजर ख़ारों से निकलेगा धुआँ आहिस्ता आहिस्ता — Shajar Abbas
अच्छे ख़ासे सत्ता के गलियारों में दागी हो जाते हैं कुर्सी की ख़ातिर अपनों के ही तेवर बाग़ी हो जाते हैं — Sandeep dabral 'sendy'

For deeper understanding of emotions, check out ehsaas shayari .

Andaaz Shayari on Personality

Showcase your personality and confidence through powerful andaaz shayari lines.

अरे! माँ तो हमेशा बोलती है बात सच आख़िर अरे! बेटा सभी माँ पे यहाँ तेवर बदलता है — Raunak Karn
सिमट कर रख लिया है याद को तुम ने सही में सही में शान को अपने कुशादा कर लिया क्या? — Raunak Karn
अदब के ख़्वाब क्या देखूँ तुम्हारे बा'द क्या देखूँ सभी महफिल में पाया है, तुम्हारे थे तुम्हारे हैं — RAAHI
हर पल नया न हो तो क्या होगा मरने का अंदाज़ नया होगा — Meem Alif Shaz
अजब अंदाज़ से ये दिल फ़िदा है अगर वो रूठ जाए रूठने दो — Meem Alif Shaz
हम तो तेरे चाहने वाले हुआ करते थे इक रोज़ तू हमें कैसे नज़र अंदाज़ कर सकता है सब में — Shiv
शान ये भी मोहब्बत की रानाइयाँ इश्क़ गर एक तरफ़ा निभाना हुआ — Shaan
बा-अदब बा नसीब बे-अदब बे नसीब — Arvind dwivedi

If you like strong personality themes, explore self respect shayari .

2 Line Andaaz Shayari

Short and impactful 2 line andaaz shayari perfect for quick expression.

बदन से वो लिबासों को हटाना चाहता है अदब से देखना पर ये भरोसा चाहता है — Aatish Indori
नए अंदाज़ में तुम को वो जब आता दिखेगा ना पुराने यार को पहचान ने में मुश्किलें होंगी — Hasan Raqim
घर के बाहर सभी सियासत रख शान दस्तार की सलामत रख — Wasim Jamshedpuri
अदब से पेश आओ बाप माँ से तुम ये जो रूठें, ख़ुदा भी रूठ जाएगा — Irshad Siddique "Shibu"
ज़िन्दगी अब तेरे तेवर नहीं देखे जाते माँ के बिकते हुए ज़ेवर नहीं देखे जाते — nilendra vikram singh
इतने अदब के साथ मुख़ातिब किया मुझे उर्दू थी वो ज़बान जो दिल में उतर गई — Irshad 'Arsh'
यूँँ तो हँस हँस के बातें करता है सब से वो उस का अंदाज़-ए-बरहमी हमारे हक़ में है — Pankaj murenvi
मेरे दिल तेरे दिल की जान ये तिरंगा है मेरे मुल्क भारत की शान ये तिरंगा है — Danish Balliavi
मिरे मुल्क की शान है ये तिरंगा हमारी भी पहचान है ये तिरंगा — Danish Balliavi

Short Andaaz Shayari

Compact andaaz shayari lines that deliver style and attitude in fewer words.

जो ख़ुद को रब समझते थे उन्हें भी मौत आई थी ख़ुदा बस एक है जिस की निराली शान होती है — Hameed Sarwar Bahraichi
तू मुझे यूँँ नज़र-अंदाज़ न कर क्या मालूम जो तुझे चाहिए वो मुझ में भी हो सकता है — Aadi Ratnam
ख़ूब-सूरत मैं नहीं तो क्या हुआ मेरी अंदाज़-ए-ग़ज़ल दिलकश तो है — Famyas Siwani
अदब क्या है कहाँ है पूछते हो तो अदब ही शा'इरी है पूछ लो दिल से — Sabir Pathan
कुछ लफ़्ज़ महज़ सीख हमें आ गई अदब गर कोई वाह वाह दे तो शुक्रिया कहो — RAAHI
नज़रंदाज़ करने का भी वो अंदाज़ अच्छा था चलो ये भी हुनर उस नासमझ के नाम करते हैं — Rohit Kumar Rajpoot
जाने कैसे वो हमारे इस अदब में आ गए दूसरों के शे'र ग़ज़लें वो सुना कर छा गए — Danish Balliavi
फ़क़त कुछ चंद लोगों ने ये जांँ दे कर बताया है वतन की शा़न की ख़ातिर,सभी को एक रहना है — Faizan Faizi
बड़े अदब से मुझे रायगाँ बनाया गया मैं वो चराग़ हूँ जो धूप में जलाया गया — Musarif Husain Mansoori
ज़माने को मेरा अंदाज़ अब भाने लगा है मुझे भी शाइरों में अब गिना जाने लगा है — Saarthi Baidyanath

Andaaz Shayari for WhatsApp Status

Stylish andaaz shayari lines perfect for updating your WhatsApp status.

नए लड़के अदब को भूल कर भी अभी तक सबकी इज़्ज़त कर रहे हैं — Ashish kaviguru
बैठे हैं घर तिरे जान मेरी इश्क़ तेरा यहाँ शान मेरी — Vaseem 'Haidar'
मुझ को उस लड़की से मिल कर के हुआ इक फ़ाएदा ये मेरा अंदाज़ यारों शायराना हो गया — Daqiiq Jabaalii
तुम को नज़र अंदाज़ करता ज़िंदगी में करता नइँ तुम कर रहे जो इश्क़ में मैं दुश्मनी में करता नइँ — Praveen Bhardwaj
अदब, तहज़ीब सब कुछ भूल बैठी है नई नस्लें न जाने देखने को ओर क्या हालात बाक़ी हैं — MAHESH CHAUHAN NARNAULI
बे-सलीक़ों में सलीक़ा लाती है बेटियाँ घर में अदब ले आती है — Abha sethi
पहले ज़माने में कहाँ रुसवाई थी तहज़ीब ज़िंदा थी, बड़ों का था अदब — Meem Alif Shaz

Andaaz Shayari Captions for Instagram

Use andaaz shayari captions to highlight your vibe and personality on Instagram.

मकतब-ए-इश्क़ में दाख़िल हो अदब से 'साहिल' क़ैस-ओ-फ़रहाद भी इस दर पे खड़े मिलते हैं — Wajid Husain Sahil
मिरी ज़बान से अल्फ़ाज़ कोई निकले गर तिरी ज़बान सा अंदाज़-ए-गुफ़्तगू आए — Shivsagar Sahar
नाम के आगे लगी जो सीग है बा-अदब झुकनें नहीं देती है वो — Umesh Maurya
मिरे दुश्मन मिरे अंदाज़ से हैरान होते हैं कहानी में सलीक़े का फ़क़त किरदार है मेरा — Ganesh gorakhpuri
नज़र अन्दाज़गी से चल रहा घर 'शान' समझो ख़ुदा सुन ले अगर सबकी तो काफ़िर क्या करेंगे — Shan Sharma
शा'इरी का ये हुनर देने का मुझ को शुक्रिया साथ में अंदाज़ अब कुछ सूफियाना चाहिए — Kiran bhargav04
हर ख़ता करते हैं नज़र-अंदाज़ इश्क़ अंधा कभी नहीं होता — A R Sahil "Aleeg"
इज़्ज़त शान-ओ-शौकत ईगो छोड़ के तुम गर मेरे हो जाओ कितना अच्छा हो — Ambar
इनको है मालूम बूढ़ा इनको भी होना है इक दिन वर्ना ये बच्चे न बूढ़ों से अदब से पेश आएँ — Mohit Subran

FAQs

Andaaz shayari is perfect for WhatsApp status, Instagram captions, bios, or anywhere you want to showcase your personality and confidence.
While both reflect confidence, andaaz shayari focuses more on style and expression, whereas attitude shayari often emphasizes boldness and dominance.
Yes, andaaz shayari can also be romantic by expressing love in a stylish and unique way that stands out.
People enjoy andaaz shayari because it helps them express their individuality, confidence, and personality in a creative and poetic manner.
Yes, andaaz shayari is commonly available in Hindi, English, and even Hinglish, making it accessible and relatable for a wide audience.
Absolutely, andaaz shayari works great as captions on social media, especially when you want to highlight your style and personal vibe.