जिस का पहले से ही तय है रास्ता
वो हमारे साथ फिर भी चल रहा
कुछ लुटेरों के वो हाथों लग गया
'उम्र भर जो ज़र किया मैं ने जमा
वो भी दौलत है भला किस काम की
जिस से अपना भी नहीं हो फ़ायदा
आज वो भी हो गए ओझल कहीं
जिन सितारों को मैं अक्सर देखता
बात बिगड़ी तो बिगड़ती जाएगी
बोलने से पहले थोड़ा सोचना
वो किसी की ज़िंदगी भी बन गए
सिर्फ़ करते रह गए हम तो दुआ
अब शिकायत भी न होगी आपको
काम आख़िर आपके मैं आ गया
आप मेरे साथ तब तक चल रहे
आप के मैं साथ जब तक चल रहा
Read Full