gar kabhi phir se janam loonga main | गर कभी फिर से जन्म लूँगा मैं

  - Viru Panwar

गर कभी फिर से जन्म लूँगा मैं
पैदा होते ही मर मिटूँगा मैं

ये उदासी की आख़िरी हद है
शे'र भी अब नहीं कहूँगा मैं

चाहे जैसे भी पेश आए वक़्त
अपनी रफ़्तार से चलूँगा मैं

ख़ैर सोचा तो था कि अपने शे'र
उस की आवाज़ में सुनूँगा मैं

  - Viru Panwar

More by Viru Panwar

As you were reading Shayari by Viru Panwar

Similar Writers

our suggestion based on Viru Panwar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari